केंद्रीय सरना समिति ने 1500 को कराया भोजन

राची केन्द्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के द्वारा कोरोना महामारी के प्रभावित असहाय जरूर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 01:25 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 01:25 AM (IST)
केंद्रीय सरना समिति ने 1500 को कराया भोजन
केंद्रीय सरना समिति ने 1500 को कराया भोजन

जासं, राची: केन्द्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति के द्वारा कोरोना महामारी के प्रभावित असहाय जरूरतमंद एवं दिहाड़ी मजदूरों के बीच गुरुवार को भोजन वितरण किया गया। इस दौरान करीब 1500 लोगों को भोजन कराया गया। इस भोजन वितरण में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, पूजा समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा,चडरी सरना समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, संरक्षक मुन्ना सिंह, मुख्य पहान जगलाल पहान, राजेश गुप्ता छोटू ,प्रकाश मुंडा, हेमंत बारला, आनंद शकर मुंडा, विक्की मुंडा,विक्की सोनी, शुभ आशीष वर्मा,अकाश मुंडा, शशाक राज, आनंद लिंडा आदि उपस्थित रहे। ---

लायंस क्लब ने जरूरतमंदों को दिया राशन

जासं, राची : लायंस क्लब राची ग्रेटर के तत्वावधान में गुरुवार को अध्यक्ष सुजीत कुमार के देखरेख में आनंदपुरी, विद्यानगर हरमू में 75 जरूरतमंद लोगों को कच्ची खाद्य सामग्री चावल, दाल, आलू, नमक,हल्दी आदि एवं सैनिटाइजर व मास्क आदि बाटे गए। मौके पर प्रोजेक्ट चेयरपर्सन राकेश अग्रवाल ने कहा शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें तभी आप सुरक्षित रह पाएंगे। अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार ने कहा क्लब द्वारा लगातार जरूरतमंदों को राशन उप्लब्ध कराया जा रहा है। राशन वितरण में शिव किशोर शर्मा, लायन श्रावण बर्णवाल आदि उपस्थित थे।

---

250 निर्धन परिवारों को दिया जरूरत का समान

जागरण संवाददाता, रांची : एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा राची के सयुक्त तत्वावधान में संस्था के सदस्यों के द्वारा गुरुवार को संस्था को 250 निर्धन परिवारों के बीच मुरही,बिस्कुट एवं पेय पदार्थ (आम के जुस) का वितरण किया गया। इसके साथ ही 200 परिवारों को खाना भी खिलाया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी उपाध्यक्ष, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, बसंत कुमार गौतम, प्रमोद सारस्वत, बेंकट गाड़ोदिया, प्रेमचंद श्रीवास्तव (लाला जी), जगदीश अग्रवाल, नन्द किशोर चौधरी, आदर्श अग्रवाल, आलोक सिंह, धीरज गुप्ता एवं महिला समिति की उर्मिला पाडिया, सुनीता अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी