सरला बिरला के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम गो ग्रीन का आयोजन किया गया। छा˜

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:36 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 01:36 AM (IST)
सरला बिरला के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सरला बिरला के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता, रांची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम गो ग्रीन का आयोजन किया गया। छात्रों ने ऑनलाइन माध्यम से बताया कि हमें एकजुट होकर किस तरह धरती को बचाने की जरूरत है। केजी के बच्चों ने वर्चुअल कविता प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा एक व दो के बच्चों ने बैज मेंकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा तीन से पांच के बच्चों ने पोस्टर बना कर बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना कितना जरूरी है। विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख प्रदीप वर्मा ने ऐसे कार्यो की सराहना की। प्राचार्या परमजीत कौर ने विजेताओं को बधाई दी।

---

विश्व ब्राह्मण संघ ने बांटी होमियोपैथिक दवा

जासं, रांची : डोरंडा बाजार स्थित श्रीराम भरत मिलाप समिति कार्यालय में शनिवार को विश्व ब्राह्मण संघ की ओर से आमलोगों के बीच होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 का निश्शुल्क वितरण किया गया। होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से दवा बांटी गई। मौके पर लोगों को संक्रमण से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए गए। इस दौरान विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष धमेंद्र तिवारी, डॉ शिव वचन शर्मा, पूर्व मंत्री रामजीलाल शारदा, रेखा विजय, बी के विजय, उमेश विजय, पुरुषोत्तम दास विजयवर्गीय, किशोर विजय, मोहन विजय, हरिप्रसाद विजय, सरदार अशोक सिंह ,श्याम झा, कमलेश तिवारी ,गोपाल उपाध्याय, प्रकाश रंजन श्रीवास्तव शशिकांत मिश्रा, रामदेव पांडे, स्वामी दिव्य ज्ञान व दीपक पांडे आदि उपस्थित थे।

---

समर्पण शाखा ने अस्थाई प्याऊ लगाया

जासं, रांची : मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा रांची ने शनिवार को नार्थ मार्केट शनि मंदिर के पास अस्थाई प्याऊ लगाया गया। इसके साथ ही राहगीरों के बीच ग्लूकोन डी और तरबूज का वितरण किया गया। गर्मी के मौसम में राहगीरों को पीने के लिए पानी की कमी महसूस ना हो इसके लिए संस्था तत्पर है। मौके पर अध्यक्ष मीना टाईवाला, सचिव ज्योति अग्रवाल (डिम्पल ), कोषाध्यक्ष रंजू मालपानी, अमृतधारा प्रभारी निर्मला बगड़िया, रक्षा अग्रवाल व रश्मि मालपानी उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी