रांची में मनाया गया सरहुल, विधि विधान से हुई पूजा, नियमों का रखा गया ध्यान

सरना समिति हरमू के तत्वधान में गुरुवार को हरमू देशवाली सरना स्थल में सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ। कोरोना संबंधी सरकार के सारे गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए यह आयोजन किया गया। सैनिटाइजर और मास्क का शत् प्रतिशत इस्तेमाल किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 04:55 PM (IST)
रांची में मनाया गया सरहुल, विधि विधान से हुई पूजा, नियमों का रखा गया ध्यान
रांची में मनाया गया सरहुल, विधि विधान से हुई पूजा, नियमों का रखा गया ध्यान। जागरण

रांची, जासं । सरना समिति हरमू के तत्वधान में गुरुवार को हरमू देशवाली सरना स्थल में सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ। कोरोना संबंधी सरकार के सारे गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए यह आयोजन किया गया। सैनिटाइजर और मास्क का शत् प्रतिशत इस्तेमाल किया गया। इसमें गांव की पाहन राजा बाहा पाहन की अगुवाई में झंडा बदली एवं पूजा प्रार्थना की गई।

पूजा से एक दिन पहले शाम घड़े में पानी रखा गया था। जिसे सुबह देखकर सामान्य वर्षा का अंदाजा लगाया गया। झंडा गड़ी कर अनाआदि मुंजरना.... प्रार्थना से शुरूआत की गई। सखुआ फूल से पूजा कर नए फल फूल - कटहल, जोकी, डहू, पुटकल आदि को सरना मां के चरणों में अर्पित कर उसके बाद उसे ग्रहण किया गया। पाहन की अगुवाई में अच्छी वर्षा, अच्छी फसल तथा सभों की कुशलता के साथ साथ वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए भी प्रार्थना की गई।

शाम में पाहन अपने तीन सहयोगियों के साथ केन्द्रीय सरना स्थल, सिरोमटोली भी  जाकर पूजा किए। कल फूलखोंसी की जाएगी। हरमू सरना में मुख्य रूप से विधासागर केरकेट्टा, रवि तिग्गा, गुलाबचंद बाड़ा, दशरथ बेक, खांया तिग्गा,विक्की कच्छप, उषा गाड़ी, कलावती उरांव, मालती गाड़ी, शीला बेक, सुमन गाड़ी, सुनीता गाड़ी, पूनम मिंज, नीलम सांगा, सुमति टोप्पो, प्रेम खलखो, सुभाष कच्छप, महादेव टोप्पो, मंटू कुजूर, मुन्ना गाड़ी, विरेन्द्र भगत, पंकज टोप्पो, बादल मिंज आदि उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी