Corona Infection Prevention: सन्मार्गम फाउंडेशन ने रांची उपायुक्त को सौंपे 500 मास्क

Corona Infection Prevention सन्मार्गम फाउंडेशनरांची के सचिव सिद्धार्थ त्रिपाठी और अध्यक्ष रोशन कुमार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रांची के उपायुक्त छवि रंजन को 500 मास्क सौंपे हैं। संस्था पूरे कोरोना काल में 30 हजार मास्क निश्शुल्क बांट चुकी है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:20 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:20 PM (IST)
Corona Infection Prevention: सन्मार्गम फाउंडेशन ने रांची उपायुक्त को सौंपे 500 मास्क
सन्मार्गम फाउंडेशन के सचिव ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रांची के उपायुक्त को 500 मास्क सौंपे हैं।

रांची, जासं। सन्मार्गम फाउंडेशन,रांची के सचिव सिद्धार्थ त्रिपाठी और अध्यक्ष रोशन कुमार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रांची के उपायुक्त छवि रंजन को 500 मास्क सौंपे हैं। संस्था पूरे कोरोना काल में 30 हजार मास्क निश्शुल्क बांट चुकी है। सन्मार्गम फाउंडेशन मांडर में अपने महिला समूह द्वारा यह मास्क बनवा रही है। जिसे लॉलीपॉप ब्रांड के तहत आनलाइन बेचा जा रहा है। मास्क बनाकर प्रति महिला 5000 रुपये कमा रही है।  

लाकडाउन अवधि में संस्था द्वारा महिलाओं को रोजगार देना वरदान साबित हो रहा है। उसी अंतर्गत आज जिला प्रशासन रांची को भी मास्क भेंट दिया गया। साथ ही आज यूनिसेफ, वर्ल्ड हेल्थ मिशन, सन्मार्गम फाउंडेशन, कारा सोसाइटी, प्रज्वलित बिहार एनजीओ ने मिलकर "मास्क सही से पहनो अभियान" की शुरुआत की। उपायुक्त छवि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का उद्घाटन किया।

आनलाइन परीक्षा के लिए एनएसयूआइ ने मारवाड़ी कालेज के प्राचार्य का किया धन्यवाद

कांग्रेस के छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने मारवाड़ी कालेज के प्राचार्य  यूसी मेहता को धन्यवाद दिया है। दो दिन पहले पीजी एवं यूजी की आफलाइन परीक्षा के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से मुलाकात कर ज्ञापन दिया था। आज कालेज प्रबंधन ने छात्र हित मे परीक्षाओं को आनलाइन लेने का फैसला लिया। नोटिस आने के बाद अभिवावकों एवं विद्यार्थियों में खुशी की लहर आ गई। विद्यार्थियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को कॉल कर व्हाट्सप्प के जरिये धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी