सांसद संजय सेठ ने लिया कोविड का टीका, कहा वैक्सीन संजीवनी बूटी है

सदर अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर पहले दिन सांसद संजय सेठ ने भी कोरोना का वैक्सीन लिया। उन्होंने टीका लेने के बाद कहा कि वैक्सीन संजीवनी बूटी है। कोरोना का यह वैक्सीन देश के लिए संजीवनी है।

By Sanjay SinhaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:16 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:16 PM (IST)
सांसद संजय सेठ ने लिया कोविड का टीका, कहा वैक्सीन संजीवनी बूटी है
रांची सदर अस्पताल में कोरोना का वैक्सीन लगवाते सांसद संजय सेठ।

 रांची : (जासं) सदर अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर पहले दिन सांसद संजय सेठ ने भी कोरोना का वैक्सीन लिया। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नही होने के कारण अस्पताल आने के बाद उन्हें करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कोविन पोर्टल में काफी देर तक उनके मोबाइल नंबर को लेकर तकनीकी समस्या आई। काफी प्रयास के बाद नमांकन हो सका। उन्होंने टीका लेने के बाद कहा कि वैक्सीन संजीवनी बूटी है। हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लाकर भगवान लक्ष्मण को बचाया था। कोरोना का यह वैक्सीन देश के लिए संजीवनी है। क्योंकि वैक्सीन भारत में निर्मित है और यह दुनिया का सबसे सस्ता टीका है। देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी वैक्सीन की मांग बढ़ती जा रही है। कोविशिल्ड व कोवैक्सीन दोनों ही स्वदेशी वैक्सीन दुनिया भर के लिए वरदान के समान है। उन्होंने कहा कि हम उस भारत के नागरिक है जिसने कोरोना काल में देश के नागरिकों को भूख से मरने नहीं दिया। वैक्सीन को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगाकर इस महामारी पर जीतने का काम करने के लिए सभी तैयार हैं। 

हेसाग स्थित ओल्ड एज होम की महिलाओं व रेसालदार बाबा सीएचसी में दिया गया टीका :  60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के नागरिकों को कोविड-19 टीका देने की शुरुआत सोमवार से हो गई। इसी क्रम में सोमवार को हटिया के हेसाग स्थित ओल्ड एज होम की बुजुर्ग महिलाओं का भी टीकाकरण जिला प्रशासन की ओर से कराया गया। ओल्ड एज की बुजुर्ग महिलाओं को वाहन की व्यवस्था कर जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा स्थित रेसालदार बाबा सामुुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद महिलाओं का टीकाकरण कराया गया। 

chat bot
आपका साथी