कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किया गया सैनिटाइजेशन

कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गेल इंडिया लिमिटेड सैनिटाइजेशन करा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 07:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 07:20 AM (IST)
कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किया गया सैनिटाइजेशन
कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किया गया सैनिटाइजेशन

जागरण संवाददाता, रांची : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गेल इंडिया लिमिटेड रांची की फायर एंड सेफ्टी विभाग की ओर से उपायुक्त छवि रंजन के निर्देशानुसार शहर में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। शनिवार को सदर हॉस्पिटल को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया। सदर अस्पताल के आइसीयू वार्ड, सीएमओ कार्यालय इत्यादि का सैनिटाइज किया गया। गेल रांची के जेनरल मैनेजर आलोक कुमार के नेतृत्व और फायर सेफ्टी इंचार्ज सह सीनियर मैनेजर गेल रांची सौरभ आनंद के निर्देशन में शहर के संक्रमित क्षेत्रों रिम्स, सेल सिटी, मेकॉन कॉलोनी, मेकॉन हेड क्वार्टर, चर्च कंपलेक्स, अरगोड़ा चौक, विभिन्न अस्पताल, शमशान घाट के साथ शहर के बस स्टैंड रिहायशी इलाकों सरकारी भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों इत्यादि का सैनिटाइजेशन का प्रतिदिन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए फायर एंड सेफ्टी टीम दिन-रात जिला प्रशासन का सहयोग कर रही है।

कोरोना संक्रमितों को पहुंचाएंगे निश्शुल्क भोजन

कोरोना के खौफ के बावजूद कई लोग ऐसे हैं जो सेवा भाव के साथ मानवता की मिसाल कायम कर रहे हैं। रांची शहर में कई परिवार ऐसे हैं जहां सभी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इन लोगों को भोजन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता बिपिन सिंह ने ऐसे परिवारों को निश्शुल्क भोजन पहुंचाने का इंतजाम किया है। बिपिन सिंह ने इसके लिए दो नंबर जारी किए हैं। कोरोना संक्रमित कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति या परिवार 7070405351 और 7050405240 पर फोन कर अपने घर या अस्पताल में निश्शुल्क भोजन मंगवा सकते हैं। उन्हें घर पर बना भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी