भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से सलीमा टोक्यो के मैदान में, बहन महिमा चरा रही गाय

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी सलीमा टेटे बेहद सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। शुक्रवार को खेले जा रहे मुकाबले में एक तरफ जहां सलीमा ब्रिटेन के खिलाड़ियों से टक्कर ले रही थी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 07:55 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 07:55 AM (IST)
भारतीय महिला हॉकी टीम की तरफ से सलीमा टोक्यो के मैदान में, बहन महिमा चरा रही गाय
सलीमा टेटे की बहन महिमा चरा रही गाय। जागरण

सिमडेगा,जासं । टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी सलीमा टेटे बेहद सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। शुक्रवार को खेले जा रहे मुकाबले में एक तरफ जहां सलीमा ब्रिटेन के खिलाड़ियों से टक्कर ले रही थी। दूसरी तरफ उनकी बहन महिमा टेटे गांव की खेतों में गाय चरा रही थीं। लोग सलीमा के घर पर मैच देखने पहुंचे थे। बहन महिमा टेटे अपने भतीजे प्रियांश के साथ कर्म क्षेत्र में उतरी हुई थीं। ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद दुनिया भर की निगाहें महिला टीम के प्रदर्शन पर लगी हुई थी। झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित सिमडेगा जिले की बेटी सलीमा टेटे टोक्यो में भारतीय महिला टीम का अहम हिस्सा है।

मैच के दौरान सलीमा के गांव बड़कीछापर में उल्ल्लास का वातावरण रहा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर सिमडेगा जिला प्रशासन की ओर से महिला खिलाड़ी के परिवार को एलईडी टीवी दिया गया है। सलीमा की बहन और भतीजे को छोड़कर पूरे परिवार के सदस्य व गांव के लोग मैच देख रहे हैं। सबकी यही कामना है कि भारतीय महिला टीम भी ओलिंपिक में इतिहास बनाएं। कांस्य पदक लेकर लौटे। मैच देखने के लिए भारी संख्या में गांव के लोग सलीमा के घर पर पहुंचे हुए हैं।

इधर, सलीमा की बहन व राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी महिमा टेटे ने बताया कि वह कामना कर रही है कि भारतीय टीम को जीत मिले। सलीमा के पिता सुलक्शन टेटे भी खेत में हल जोतने के बाद मैच देखने के लिए घर लौट गए हैं । उन्होंने कहा कि आज भारत के साथ उनके लिए भी अहम दिन है।आज उनकी बेटी सलीमा भी देश के लिए खेल रही है।उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम भी पदक जीतेगी।

chat bot
आपका साथी