Tokyo Olympic में जीत के बाद नंगे पैर उछल पड़ा इस भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी का परिवार, CM हेमंत बोले- अद्भुत!

कहते हैं प्रतिभा कभी भी किसी हालात व सुविधाओं की मोहताज नहीं होती है। एक बार फिर यह कहावत सही साबित हुई है। झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित सिमडेगा जिले से आने वाली हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेट्टे इसकी प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:31 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 02:07 PM (IST)
Tokyo Olympic में जीत के बाद नंगे पैर उछल पड़ा इस भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी का परिवार, CM हेमंत बोले- अद्भुत!
Tokyo Olympic में भारतीय टीम की सफलता पर नंगे पर पैर उछल पड़ा सलीमा का परिवार। जागरण

रांची, डिजिटल डेस्क। कहते हैं प्रतिभा कभी भी किसी हालात व सुविधाओं की मोहताज नहीं होती है। एक बार फिर यह कहावत सही साबित हुई है। झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित सिमडेगा जिले से आने वाली हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेट्टे इसकी प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। सोमवार को टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद सलीमा के परिवार के लोग जब खुशी मनाने घर से बाहर निकले तो उनके पैरों में चप्पलें तक नहीं थी।

उत्साह ऐसा की चप्पलें पहनना तक भूल गएं। देश के लिए पदक की उम्मीद बनी उनकी बेटी की सफलता पर वे खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। आपको बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम के लिए खेल रही सलीमा के घर में कुछ दिनों पहले तक टीवी भी नहीं था। जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने उसके घर में टीवी की व्यवस्था की थी। इधर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला हॉकी टीम के इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंटरनेट मीडिया पर लिखा- अद्भुत! ओलम्पिक महिला हॉकी में अपनी धमक दिखा पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली देश की हमारी बेटियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।

परिवार की चाहत, स्वर्ण पदक लेकर लौटे टीम

उनके चेहरे की चमक सारी आर्थिक कठिनाईयों पर भारी दिख रही थी। सलीमा टेटे की छोटी बहन महिमा टेटे कहती हैं कि उसकी लगातार अपनी बहन सलीमा से बात हो रही थी। पहले लगातार तीन मैच हारने के बाद वह निराश थी। पूरी टीम भी दबाव में थी। वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान लगातार वह अपनी बहन को उत्साह बढ़ाती रही थी। आज उसकी बहन के साथ पूरी टीम ने कमाल कर दिया। हम सब खुश हैं और चाहते हैं कि टीम स्वर्ण पदक लेकर लौटे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया हौंसला, कहा- बधाई हो

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टीम की इस सफलता पर ट्वीट कर लिखा- बधाई हो... महिला हॉकी टीम इंडिया इतिहास स्क्रीप्ट कर रही हैं। हमारी महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। टोक्यो 2020 में भारत की पुरूष और महिला टीमें सेमिफाइनल में पहुंच चुकी हैं। चीयर्स फॉर टीम इंडिया हॉकी।

chat bot
आपका साथी