साहिबगंज की महिला दारोगा रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत मामले की न्यायिक जांच शुरू

महिला दारोगा रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत के मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गयी है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच चल रही है। शुक्रवार को डीजीपी नीरज सिन्हा ने अबतक की जांच से सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता को अवगत कराया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:33 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 01:51 PM (IST)
साहिबगंज की महिला दारोगा रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत मामले की न्यायिक जांच शुरू
साहिबगंज की महिला दारोगा रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत मामले की न्यायिक जांच शुरू। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। साहिबगंज की महिला दारोगा रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत के मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गयी है। सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच चल रही है। शुक्रवार को डीजीपी नीरज सिन्हा ने इस मामले में अबतक की जांच से सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता को अवगत कराया। वहीं, बाहर निकलकर डीजीपी ने मीडिया को बताया कि यह उनकी औपचारिक मुलाकात थी।

गौरतलब है कि इससे पहले झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 7 जून को राज्य के पुलिस महानिरीक्षक सह पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को राजभवन बुलाकर साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदेहास्पद मृत्यु की घटना के संदर्भ में किए जा रहे अनुसंधान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली थी। राज्यपाल ने डीजीपी को अनुसंधान को सही दिशा प्रदान करने का निर्देश दिया था।

इस दौरान डीजीपी ने रूपा तिर्की की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में जुटाए गए साक्ष्यों से राज्यपाल को अवगत कराया था। और बताया था कि पुलिस पूरी तरह संवेदनशील होकर पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है। वहीं, इससे पहले 6 जून को भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अगुवाई में राज्यपाल से मुलाकात की थी। और इस पूरे मामले की जांच सीबीआइ से कराने का आग्रह किया था। महिला थानेदार रूपा तिर्की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में संपूर्ण विपक्ष के अलावा रूपा तिर्की के परिजन सीबीआइ जांच जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका आरोप है कि रूपा तिर्की की हत्या की गई है।

chat bot
आपका साथी