साहिबगंज ASI रूपा तिर्की मौत मामला: रांची में सड़क पर उतरे परिजन व ग्रामीण, CBI जांच की मांग की

साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत अब तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। रातू के काठीटांड़ के पास लोग प्रदर्शन के लिए जुटे। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर सीबीआई जांच की मांग की।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:31 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:31 PM (IST)
साहिबगंज ASI रूपा तिर्की मौत मामला: रांची में सड़क पर उतरे परिजन व ग्रामीण, CBI जांच की मांग की
साहिबगंज ASI रूपा तिर्की मौत मामला: रांची में सड़क पर उतरे परिजन व ग्रामीण। जागरण

रांची, जासं । साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत अब तूल पकड़ रहा है। शुक्रवार को परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। रातू के काठीटांड़ के पास लोग प्रदर्शन के लिए जुटे। इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर सीबीआई जांच की मांग की। लोग हाथ मे बैनर तख्ती लिए प्रदर्शन कर रहे। परिजनों के अलावा स्थानीय लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल होकर हेमंत सरकार होश में आओ, जस्टिस फॉर रूपा जैसे नारे लगा रहे। रातू थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। बता दें कि बीते बुधवार की सुबह रांची स्थित पैतृक गांव रातू लाया गया था। इसके बाद रातू में शव का अंतिम संस्कार किया गया था।

गौरतलब है कि रूपा का शव अपने ही आवास के कमरे में पंखे से झूलता हुआ बरामद हुआ था। सोमवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर आइ थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र दुबे डीएसपी हेड क्वार्टर संजय कुमार सार्जेंट मेजर सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। मालूम हो कि पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की साहेबगंज में ही प्रशिक्षण प्राप्त की। इसके बाद साहेबगंज में उन्हें जिला का पहला महिला थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया था। रूपा तिर्की मूल रूप से रांची रातू स्थित काठीटांड़  गांव की रहने वाली थी। रूपा तिर्की ने संत जेवियर कॉलेज रांची से पढ़ाई पूरी की थी।

सोशल मीडिया पर 'जस्टिस फॉर रूपा तिर्की' लगातार कर रहा ट्रेंड

साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी  रूपा तिर्की की मौत के बाद अब जस्टिस फॉर रूपा ने रफ्तार पकड़ ली है। फेसबुक, व्हाट्सएप और टि्वटर पर लगातार या ट्रेंड कर रहा है। ट्वीटर पर 50 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट की है। चारों ओर सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। लोगों ने सरकार के खिलाफ कई प्रतिक्रिया भी दी है। समाजिक कार्यकताओं के अलावा स्टूडेंट भी लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

परिजनों ने लगाया टॉर्चर का आरोप

रूपा के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उसके साथी पुलिसकर्मी उसकी सफलता को लेकर जलते थे और आए दिन रूपा को टॉर्चर किया करते थे। रूपा की मां ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे रूपा से उसकी बात हुई थी। बातचीत के दौरान रूपा ने बताया था कि उसने जो पानी पिया है वो दवाई जैसा लग रहा है। मां ने बताया कि उसकी सहकर्मी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी मनीषा और नगर थाना में पदस्थापित ज्योत्सना, रूपा के पदोन्नति से जलते थे। रूपा के महिला थाना प्रभारी बनने, क्वार्टर और गाड़ी मिलने पर दोनो अक्सर उसे टॉर्चर किया करते थे। वही रूपा की बहन निर्मला तिर्की ने बताया की कुछ दिन पहले भी मनीषा और ज्योत्सना, रूपा को लेकर किसी पंकज मिश्रा से मिलवाया था। जहां तीनो ने मिलकर रूपा को काफी प्रताड़ित भी किया था। हालांकि किस तरह से उसे प्रताड़ित किया गया था ये उसने नहीं बताया। उसने कहा की उसके साथ गलत व्यवहार किया गया था।

chat bot
आपका साथी