सावन के शुभ अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया

कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते अपनों का साथ छोड़ गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए रुद्राभिषेक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:02 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:02 AM (IST)
सावन के शुभ अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया
सावन के शुभ अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया

जासं, रांची : कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते अपनों का साथ छोड़ गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जोड़ा तालाब स्थित श्री महावीर मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया।

सामूहिक रूप भगवान से प्रार्थना की गई कि इस कोरोना महामारी से लोगों को मुक्ति दिलाए। आयोजक प्रकाश चंद्र सिन्हा ने बताया कि इस कोरोना महामारी से ईश्वर ही मुक्ति दिला सकते हैं। आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश चंद्र सिन्हा, अजय कुमार सिंह, रवि पाठक, राजेश कुमार,पंकज कुमार सिंह, मृत्युंजय सिन्हा, तरुण राय, विष्णु मंडल, मनोज गोस्वामी, अमित कुमार, संजय यादव, कमल यादव, गोलू यादव, चीकू कुमार, नितिन चौहान, रविद्र सोनी सहित अन्य का सहयोग रहा।

बाबा बर्फानी का हुआ भव्य श्रृंगार

आर्यपुरी पंचशिव मंदिर हिमालय परिवार की ओर से श्रावण मास के दूसरे रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी नंदकिशोर पाठक की ओर से बाबा भोलेनाथ की नित्य पूजा अर्चना आरती की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने बाबा का जलाभिषेक किया। इसके बाद संध्या श्रृंगार में बाबा भोलेनाथ का बर्फानी स्वरूप बर्फ से बनाया गया। इसके साथ फूल पत्तियों और रंग-बिरंगे अबीर से भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा भोलेनाथ की महाआरती की गई। बाबा के भक्तों ने बाबा के दरबार में भगवान के भजन की प्रस्तुति कर अर्जी लगाई।

कार्यक्रम में जगदीश बजाज, राजेश साहू, रितेश पाठक, कौशल चौधरी, बबलू, अनिल पटवारी, के अलावा कई अन्य भक्तों ने सहयोग किया।

गायत्री परिवार का पौधारोपण कार्यक्रम

अखिल विश्व गायत्री परिवार के संगठन की रांची इकाई डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन ने रविवार को 52वां रविवार पौधारोपण संरक्षण कार्यक्रम मनाया। 11 फलदार पौधों में आम, आंवला, कटहल, अनार, अमरूद, पपीता, जामुन और बेल आदि के पौधे लगाए गए। पौधारोपण भरमटोली बरियातू क्षेत्र में किया गया। पौधारोपण की इस अभियान में बच्चों सहित अनेक साधक, उपासक मौजूद थे। दीया संचालिका श्रेया राय ने इस ईश्वरीय एवं प्राकृतिक पुण्यदायी कार्य में सभी अग्रजों को धन्यवाद दिया है।

chat bot
आपका साथी