पलामू में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद हंगामा, परिजनाें ने की तोड़फोड़ Palamu News

Palamu Samachar Jharkhand News परिजनाें ने नियंत्रण कक्ष में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में एक को गिरफ्तार किया है। परिजनाें का कहना है कि बुलाने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी देखने नहीं आए। लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 05:36 PM (IST)
पलामू में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद हंगामा, परिजनाें ने की तोड़फोड़ Palamu News
Palamu Samachar Jharkhand News पुलिस ने मामले में एक को गिरफ्तार किया है।

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। Palamu Samachar Jharkhand News मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल काॅलेज अस्पताल के जीएनएम काॅलेज कोविड वार्ड में आए दिन लगातार स्वजन हंगामा कर रहे हैं। छह दिनों के भीतर बुधवार की सुबह हंगामा की तीसरी घटना हुई। संक्रमित की मौत के बाद लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजनों ने बवाल काटा। चिकित्सक के कमरा व नियंत्रण कक्ष में तोड़फोड़ करने की कोशिश की। इसके अलावा चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारियों से बदसलूकी भी की।

घटना से नाराज स्वास्थ्यकर्मी कुछ देर के लिए हड़ताल पर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही डीडीसी शेखर जमुआर, एसडीएम राजेश कुमार साह, सिविल सर्जन डाॅ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीपीएम दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को समझाया। समझाने के बाद स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौट गए। शहर थाना की पुलिस ने घटना के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अमर पांडेय पाटन थाना क्षेत्र के रबदी का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के रबदी और सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव की दो महिला कोविड वार्ड में भर्ती थी। पाटन निवासी संक्रमित महिला की मौत के बाद हंगामा शुरू हुआ। स्वजन स्वास्थ्यकर्मियों पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि मरीज का ऑक्सीजन का स्तर लगातार नीचे जा रहा था।

बुलाने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी देखने नहीं जा रहे थे। स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। इससे गुस्साए स्वजनों ने जमकर हंगामा किया। शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार माहथा ने बताया कि मामले में एक को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की पहचान के लिए प्रयास जारी है।

chat bot
आपका साथी