देश के 10 विश्वविद्यालयों में रांची विवि भी शामिल

यूजीसी की ओर से नई शिक्षा नीति के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:04 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:04 AM (IST)
देश के 10 विश्वविद्यालयों में रांची विवि भी शामिल
देश के 10 विश्वविद्यालयों में रांची विवि भी शामिल

जासं, रांची : यूजीसी की ओर से नई शिक्षा नीति के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के सभी विश्वविद्यालयों में से कुल दस विश्वविद्यालयों का चयन किया गया।

इसमें रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डा. कामिनी कुमार को भी सम्मिलित किया गया। वेबिनार का का विषय 'समग्र और बहुविश्यक शिक्षा' था। रांची विश्वविधालय के प्रवक्ता डाक्टर प्रीतम कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री डाक्टर सुभाष सरकार उपस्थित थे। अध्यक्षता यूजीसी के अध्यक्ष डाक्टर प्रो. डीपी सिंह ने की। कार्यक्रम में ए आइसीटीई के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे भी सम्मिलित थे। कार्यक्रम में यूजीसी के सदस्य रंजीत जैन, आइआइएम के निदेशक, इग्नू के कुलपति, केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आदि शामिल थे। भारत सरकार के द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय को भी देश के दस विश्वविद्यालय में सम्मिलित किए जाने पर विवि में हर्ष और खुशी का माहौल रहा।

इस वर्ष भी नहीं निकलेगा डोरंडा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी का जुलूस

डोरंडा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की बैठक मंगलवार को सदर अशरफ अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक डोरंडा उर्दू लाइब्रेरी में मोहर्रम 2021 के सिलसिले में रखा गया। इस बैठक में गणमान्य लोगों ने बैठकर सर्वसमिति से यह फैसला लिया कि डोरंडा में मोहर्रम का जुलूस नहीं निकाला जाएगा।

कोविड-19 कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन एवं प्रशासन की बातों को मानते हुए सभी मोहल्ले के खलीफा ने निर्णय लिया अपने अपने मोहल्ले में इमामबाड़ा के पास निशान खड़ा कर सकते हैं व खेलकूद भी कर सकते हैं। जुलूस के शक्ल में रोड पर आना सख्त मना है जो इस नियम का पालन नहीं करेगा वह खलीफा की जवाबदेही होगी।

बैठक में मुख्य रूप से मुमताज गद्दी, अलाउद्दीन रिजवी, मौलाना मुनीरउद्दीन, नसीम उल हक, सरफराज एसएस मोइन, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद तैयब, एजाज गद्दी खलीफा, मोहम्मद शमी खलीफा, मोहम्मद इकबाल खलीफा, मोहम्मद मोहसिन खलीफा, मोहम्मद जावेद खलीफा,मोहम्मद परवेज खलीफा, मोहम्मद रिकू खलीफा, मोहम्मद नूर खलीफा, मोहम्मद अलीम कडरू, हाजी कलाम, मोहम्मद साकिब, हाजी मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद इदरीश, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद मंसूर कुरेशी सहित अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी