संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर पर की चर्चा, अयोध्‍या में 25 नवंबर को जुटेंगे 5 लाख लोग

रांची पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रामरेखा धाम के मुख्य महंत से एकांत में वार्ता की और सरना समाज के लोगों से भी मिले। वे रविवार को देवघर में ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम जाएंगे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 12:48 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 11:53 AM (IST)
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर पर की चर्चा, अयोध्‍या में 25 नवंबर को जुटेंगे 5 लाख लोग
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर पर की चर्चा, अयोध्‍या में 25 नवंबर को जुटेंगे 5 लाख लोग

रांची, जेएनएन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की चर्चा के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत शनिवार को रांची पहुंचे। आरएसएस प्रमुख ने यहां पाहन-पुजारियों (साधु-संतों) और सरना समाज के लोगों से अलग-अलग मुलाकात की। विशेष संपर्क योजना के तहत संघ प्रमुख देश भर में साधु-संतों से अपने प्रवास के दौरान मुलाकात कर रहे हैं।

उनका रांची प्रवास इसी कड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है। संघ प्रमुख सुबह 9.30 बजे बनारस से रांची पहुंचे। यहां बिहार-झारखंड के सह क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन के हरिहर सिंह रोड स्थित आवास पर उन्होंने रामरेखा धाम के मुख्य महंत उमाकांत महाराज से एकांत में मुलाकात की। महंत उमाकांत संघ प्रमुख के पूर्व परिचित हैं और उन्होंने अपने क्षेत्र में धर्मांतरण को रोकने के लिए अहम पहल की है।

वर्ष 2000 में मोहन भागवत रामरेखा धाम भी गए थे। रामरेखा बाबा के अलावा पालकोट के बुधवा उरांव और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के कुलपति डा. सत्यनारायण मुंडा व मेघा उरांव सहित सरना समाज के लोग संघ प्रमुख से मिले। संघ सूत्रों की मानें तो मुलाकात के दौरान धर्मांतरण पर चर्चा हुई। संघ प्रमुख ने सरना समाज केलोगों से समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

रांची में छह घंटे प्रवास के दौरान संघ प्रमुख ने आरएसएस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कामकाज की समीक्षा की। शाम साढ़े चार बजे वे गिरिडीह के लिए रवाना हो गए।गिरिडीह में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां ठाकुर अनुकूल चंद्र आश्रम में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। बता दें कि संघ प्रमुख 19 नवंबर को भागलपुर पहुंचेंगे, वे यहां क्षेत्रीय-प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। इस क्रम में वे झारखंड में दो दिनों के प्रवास पर हैं।

संघ प्रमुख का रांची स्टेशन पर स्वागत : संघ प्रमुख रांची रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर के साथ पहुंचे। यहां उनका स्वागत प्रांत प्रचारक रवि शंकर, सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू, विभाग प्रचारक महेंद्र जी ने किया।

संघ प्रमुख 19 नवंबर को भागलपुर में प्रचारक वर्ग की होने वाली महत्‍वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की इस बैठक में राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका, राममंदिर निर्माण में सहभागिता, संघ की शाखाओं के विस्तार के साथ ही एससी- एसटी एक्ट, तीन तलाक, शिक्षा व और महिलाओं की स्थिति पर गंभीर चर्चा होगी।

chat bot
आपका साथी