रांची में ट्रेन में अपना बैग भूल गए थे दो यात्री, आरपीएफ ने बरामद कर ऐसे लौटाया

रांची पोस्ट पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर से एक बैग बरामद किया। इसमें किताबें और जरूरी दस्तावेज थे। आरपीएफ के जवानों ने पता लगाया तो बैग कडरू के न्यू एजी को ऑपरेटिव कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार का निकला।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:25 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:25 AM (IST)
रांची में ट्रेन में अपना बैग भूल गए थे दो यात्री, आरपीएफ ने बरामद कर ऐसे लौटाया
रांची में ट्रेन में अपना बैग भूल गए थे दो यात्री, आरपीएफ ने बरामद कर ऐसे लौटाया। जागरण

रांची, जासं । रांची पोस्ट पर तैनात आरपीएफ के जवानों ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर से एक बैग बरामद किया। इस बैग में किताबें और जरूरी दस्तावेज थे। आरपीएफ के जवानों ने पता लगाया तो पता चला कि यह बैग कडरू के न्यू एजी को ऑपरेटिव कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार का है। आरपीएफ के जवानों ने जितेंद्र कुमार को फोन किया। जितेंद्र कुमार रांची आरपीएफ पोस्ट पहुंचे और उन्हें यह बैग वापस दे दिया गया। इसी तरह लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरपीएफ को एक स्काई बैग मिला। इस बैग में भी कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज थे। आरपीएफ के कांस्टेबल रूपेश कुमार गुप्ता ने इस बात का पता लगाया तो पता चला कि बैग राजकुमार प्रजापति का है। उन्होंने राजकुमार प्रजापति को फोन कर इसकी जानकारी दी और लोहरदगा आरपीएफ पोस्ट आने पर राजकुमार प्रजापति को बैग वापस कर दिया।

गौरतलब है कि इन दिनों आरपीएफ मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव के नेतृत्व में यात्रियों की सुविधा के लिए कई काम कर रही है। इन कार्यों से यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है। रेलवे आरपीएफ माई सहेली अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर आने वाली अकेली महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से मदद की जाती है। इसके अलावा नन्हें फरिश्ते अभियान भी चल रहा है। इसके तहत किशोर और किशोरियों की सुरक्षा की जाती है और अकेले मिले किशोर किशोरियों को पकड़कर उनके अभिभावकों के हवाले किया जाता है। अक्सर यह किशोर किशोरी घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पर आते हैं। यही नहीं तस्करी रोकने के लिए भी नन्हे फरिश्ते टीम काफी सक्रिय होती है। रांची रेलवे स्टेशन पर इस टीम ने कई किशोर और किशोरियों को तस्करों के चंगुल से बचाया है।

chat bot
आपका साथी