RPF: होली को ले आरपीएफ अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया चेकिंग अभियान

RPF होली के त्यौहार को लेकर आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया है। आरपीएफ ने शुक्रवार को मुरी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। मुरी पहुंचने वाली ट्रेनों में आरपीएफ के जवान चढ़े और सामान की चेकिंग की। रेलवे स्टेशन पर भी डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग की गई।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 05:56 PM (IST)
RPF: होली को ले आरपीएफ अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया चेकिंग अभियान
आरपीएफ ने मुरी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया।

रांची,जासं। होली के त्यौहार को लेकर आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया है। आरपीएफ ने शुक्रवार को मुरी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। मुरी पहुंचने वाली सभी ट्रेनों पर आरपीएफ के जवान चढ़े और सामान की चेकिंग की। यही नहीं रेलवे स्टेशन पर भी डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग की गई। रेल यात्रियों को जागरूक भी किया गया। रेलवे स्टेशन पर पार्सल ऑफिस, पैसेंजर एरिया प्लेटफार्म आदि इलाके की सघन चेकिंग भी की गई। आने जाने वाली ट्रेनों को सैनिटाइज भी किया गया। प्लेटफार्म पर अनाउंसमेंट करके यात्रियों को बताया गया कि अगर कोई उन्हें ट्रेन में कोई खाने पीने की चीज दे तो उसे न लें।

महिला कल्याण संगठन ने दिव्यांग बच्चों और शिशु आश्रम में किया सामग्री वितरण

 रांची :  दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन सर्वो की रांची मंडल की शाखा ने अरगोड़ा स्थित दिव्यांग बच्चों के व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र कोशिश में प्लास्टिक की चेयर, टेबल और मिठाई के पैकेट्स का वितरण किया। यह वितरण कार्य सर्वो की अध्यक्षा रूबी अंबस्ट के द्वारा किया गया। सर्वो की अध्यक्षा ने हरमू इलाके के किशोर गंज स्थित आंचल शिशु आश्रम में भी बेडशीट, बच्चों के लिए चॉकलेट और मिठाई के पैकेट बांटे। सर्वो की रांची शाखा रांची और इसके आसपास शैक्षणिक सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों, वृद्ध आश्रम, अनाथालय और गरीबों के कल्याण के काम करती रहती है। वितरण कार्यक्रम के मौके पर सर्वो की उपाध्यक्षा अनुपमा पंडित, पायल पल्लवी के अलावा सदस्य नलिनी, सोमादास, नीतू सिंह, स्वाति, आनंद, बबीता तिवारी आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी