रांची में कारोबारियों के अपनों की संलिप्तता से हो रही लूट, कर्मचारियों से अपराधियों को मिल रही सूचनाएं

Jharkhand News रांची में पिछले तीन महीने में कई लूट की वारदातें सामने आई है। इन मामलों में कारोबारियों के अपने कर्मचारी ही अपराधियों को सूचनाएं उपलब्ध करवा रहे। इसके बाद लूट की घटनाएं हो रही। एक दो मामलों को छोड़ दे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:39 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:39 AM (IST)
रांची में कारोबारियों के अपनों की संलिप्तता से हो रही लूट, कर्मचारियों से अपराधियों को मिल रही सूचनाएं
रांची में कारोबारियों के अपनों की संलिप्तता से हो रही लूट। जागरण

रांची, जासं। रांची में पिछले तीन महीने में कई लूट की वारदातें सामने आई है। इन मामलों में कारोबारियों के अपने कर्मचारी ही अपराधियों को सूचनाएं उपलब्ध करवा रहे। इसके बाद लूट की घटनाएं हो रही। एक दो मामलों को छोड़ दे तो अधिकांश मामलों में लूट को अंजाम दिलवाने वाला लूट का शिकार होने वालो का करीबी ही निकला। यही वजह है की रांची एसएसपी ने आम लोगो से अपील की है कि वे किसी भी कर्मचारी को रखने के पहले पूरी पड़ताल करें। जो लोग घरों में किरायेदार रख रहे है वे ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन अपने किरायेदार की जानकारी पुलिस को जरूर दें।

अरगोड़ा और मैक्लीस्कीगंज में कर्मचारियो ने ही करवा दी लूट

एक महीना पहले रांची के मैक्लुस्कीगंज में एक कुरियर कंपनी में लूट और तीन दिन पहले अरगोड़ा के ग्रोसरी गोदाम में हुए लूट के साजिशकर्ता पुराने कर्मी ही निकले। दोनों जगह हुई लूट में जब लूट की वारदात को अपराधी अंजाम दे रहे थे ,उस वक्त कर्मचारी वही थे उन्होंने ही अपराधियों को यह बताया था कि पैसे कितने हैं और कहां रखे गए हैं। वही रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक कर्मचारी के अपराधियों से मात्र दोस्ती होने की वजह से ही एक सुनार के 28 लाख के गहने लूट लिए गए थे।

पुलिस को सूचना देकर करें पैसों का ट्रांजैक्शन

अधिकांश मामलों में लूट के शिकार होने वाले व्यक्तियों को अपने कर्मचारियों पर शक नहीं होता है क्योंकि वह बहुत पहले से उनके पास काम करते हैं। लेकिन पुलिस की माने तो पैसे के लेनदेन के दौरान किसी पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता है ,अगर आप कारोबारी हैं तो पैसे कब आने हैं या कब जाने हैं इसकी सूचना पहले से तय नहीं होनी चाहिए। अगर अमाउंट ज्यादा है तो आपको पुलिस ने सुरक्षा देकर पैसे गंतव्य तक पहुंचा सकती है

chat bot
आपका साथी