रांची में चोर का पिलास नहीं काट पाया बैंक का ताला, थाने से 300 मीटर दूर घटना को दे रहे थे अंजाम

रांची जिले के बेड़ो थाने से मात्र 300 मीटर दूर चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़कर चोर शटर रूम तक भी पहुंच गए लेकिन शटर का लॉक को नहीं तोड़ सके।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:17 AM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:17 AM (IST)
रांची में चोर का पिलास नहीं काट पाया बैंक का ताला, थाने से 300 मीटर दूर घटना को दे रहे थे अंजाम
रांची में चोर का पिलास नहीं काट पाया बैंक का ताला। जागरण

रांची/बेड़ो, जेएनएन । रांची जिले के बेड़ो थाने से मात्र 300 मीटर दूर चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ग्रिल का ताला तोड़कर चोर शटर रूम तक भी पहुंच गए, लेकिन शटर का लॉक को नहीं तोड़ सके। जिस कारण बैंक में चोरी होने से बच गया। गनीमत रही कि चोरों को अपने काम में सफलता नहीं मिली। घटना की खबर मिलते ही बेड़ो थाना पुलिस के थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर तलाश शुरू कर दी है।

हाथियों का उत्पात, धान खाया और साथ में दो बोरा लेते गया

तोरपा। हाथियों का उत्पात तो ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने जानने को मिलता है। लेकिन बीते मंगलवार की रात को दो हाथियो ने तोरपा शहर के पेट्रोल पंप से नजदीक बने पानी टंकी के पास पहुँच उत्पात मचाया। दोनों हाथियों ने तय योजना के अनुसार तोड़ फोड़ व फसल को खाया। रात के लगभग 12 बजे के आसपास कुलड़ा जंगल से निकल कर दो बड़े बड़े दांत वाले हाथी पहले पानी टंकी के पास  चंगेज भेंगरा के घर मे जाकर उसके बारी में सिंटेक्स को पटक कर तोड़ दिया। फिर वहां से निकल कर पानी टंकी प्लांट के गेट को धक्का मार कर अंदर घुसा। परिसर में बिचरन के बाद प्लांट के दीवार को तोड़ कर बाहर निकले।

प्लांट से निकलने के बाद हाथी बगल में बने घर के पीटर बरला के खेत मे राहड़ की फसल को रौंद दिया। फिर मार्शल तोपनो के घर मे रखे भूसा को को बर्बाद कर दिया। ये सब करने से हाथियो का मन नहीं भरा तो  हाथियो ने लेदवा तोपनो के घर के दरवाजे को तोड़ दिया और वहां रखे हुए 15 बोरी में धान को बाहर निकाल कर  खा गया साथ ही दोनो हथियो ने अपने साथ एक एक  बोरा धान को  सूंड में लपेट कर लेते जंगल की ओर चले गए। ये सभी भुक्त भोगी प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे है। इधर, हाथियों का शहर में प्रवेश करने से लोगो को डर सता रहा है। कही फिर से आज रात को हाथी ना आ जाये हमारे क्षेत्र में।

chat bot
आपका साथी