Road Accident : पलामू : कार के धक्के से स्कूटी सवार एएनएम समेत दो घायल,रेफर

Road Accident पलामू(Palamu) जिला के हरिहरगंज शहरी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद(NH 98 Medininagar-Aurangabad) मुख्य मार्ग पर कार के धक्के से स्कूटी सवार एएनएम समेत दो घायल लोग घायल हो गए। इसमें उक्त दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:05 PM (IST)
Road Accident : पलामू : कार के धक्के से स्कूटी सवार एएनएम समेत दो घायल,रेफर
Road Accident : पलामू : कार के धक्के से स्कूटी सवार एएनएम समेत दो घायल,रेफर

पलामू जासं। Road Accident : पलामू(Palamu) जिला के हरिहरगंज शहरी क्षेत्र अंतर्गत एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद(NH 98 Medininagar-Aurangabad) मुख्य मार्ग पर कार के धक्के से स्कूटी सवार एएनएम समेत दो घायल लोग घायल हो गए। यह घटना मंगलवार के दिन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(Community Health Center) के निकट कार ने एक स्कूटी में धक्का मार दिया। इसमें स्कूटी सवार एएनएम व उसके पति घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल एएनएम कुमारी भारती को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल(Medini Rai Medical College Hospital) में रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार हरिहरगंज के पिपरघाट निवासी एएनएम कुमारी भारती (52) व उनके पति किशुन प्रसाद सिंह (55) स्कूटी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद आ रहे थे। वे एनएच 98 से अस्पताल की ओर मुड़े थे कि पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसमें उक्त दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। इधर सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना पुलिस स्थल पर पहुंची।

कार जेएच 01, ईबी 5343 को जब्त कर ली गई है। कार बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना अंतर्गत डिहरू गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की बताई जा रग है। कुमार मेदिनीनगर में जियो कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वह मंगलवार की सुबह सपरिवार घर से मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हो गई।

chat bot
आपका साथी