Lalu Yadav News: लालू यादव अस्पताल में सजा रहे 'सियासी दरबार', जेल मैनुअल ताक पर; भाजपा ने चेताया

Lalu Yadav darbar in hospital भाजपा प्रवक्‍ता प्रतुल शाहदेव ने फेसबुक पर बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पूर्व रेलमंत्री लालू की दरबार एक अंदरुनी बैठक की तस्‍वीर साझा की है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:52 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:00 PM (IST)
Lalu Yadav News: लालू यादव अस्पताल में सजा रहे 'सियासी दरबार', जेल मैनुअल ताक पर; भाजपा ने चेताया
Lalu Yadav News: लालू यादव अस्पताल में सजा रहे 'सियासी दरबार', जेल मैनुअल ताक पर; भाजपा ने चेताया

रांची, एएनआई। Bihar Election 2020 चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार को चेताया है। भाजपा प्रवक्‍ता प्रतुल शाहदेव ने सोशल मीडिया साइट, फेसबुक पर बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद की सियासी दरबार, एक अंदरुनी बैठक की तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा है कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव, जो वर्तमान में रांची के बिरसा मुंडा जेल के कैदी हैं, यहां रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान खुलेआम 'दरबार' लगाकर जेल मैनुअल का उल्लंघन कर रहे हैं।

रिम्स में @laluprasadrjd जी के द्वारा लगातार दरबार लगाया जा रहा है

अब तो वे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री @BannaGupta76 के साथ बैठकर फ़ोन पर बातें करते नजर आ रहे हैं.आखिर फ़ोन से बात करने की अनुमति उन्हें किसने दी.क्या ये जेल के नियमों का उल्लंघन नही है. @HemantSorenJMM जवाब दें. pic.twitter.com/3752wLPB3G — BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) July 13, 2020

झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को  फेसबुक पोस्‍ट में संगीन आरोप लगाते हुए लिखा है कि लालू यादव के रिम्‍स के पेइंग वार्ड में जेल मैनुअल का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू प्रसाद यादव का दरबार कोरोना काल में भी सुशोभित हो रहा है। यहां साझा किए गए तस्‍वीर में लालू प्रसाद यादव के साथ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी साफ दिख रहे हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव इस तस्‍वीर में मोबाइल पर भी बात कर रहे हैं।

जेल मैनुअल का खुलेआम उल्लंघन दर्शाने वाले इस तस्‍वीर में शाहदेव ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को, माननीय मुख्‍यमंत्री के रूप में कोट किया है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के चार मामलों में दोषी ठहराया गया है। लालू को अदालत ने गंभीर आरोपों में 14 साल की कैद की सजा दी है।

लालू प्रसाद यादव फिलहाल झारखंड में रांची के रिम्‍स अस्‍पताल में अपनी बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। उन्‍हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से पुलिस अभिरक्षा में यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वे भ्रष्टाचार के आरोप में सजा काट रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपनी सजा का बड़ा हिस्सा रिम्स में इलाज कराने में ही बिताया है।

chat bot
आपका साथी