Ranchi news : भर्ती के समय हाथ में पहन रखी थीं डायमंड और सोने की पांच अंगुठियां, मौत के बाद हो गईं चोरी

बरियातू रोड स्थित साई हॉस्पिटल में इलाजरत रिटायर्ड इंजीनियर वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल की मौत के बाद उनकी ढाई लाख की 5 अंगुठियां चोरी कर ली गईं। वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल लघु ङ्क्षसचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर चतरा जिले में पोस्टेड थे। वे कोडरमा के झुमरीतिलैया के रहने वाले थे।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:15 AM (IST)
Ranchi news : भर्ती के समय हाथ में पहन रखी थीं डायमंड और सोने की पांच अंगुठियां, मौत के बाद हो गईं चोरी
रिटायर्ड इंजीनियर वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल का चल रहा था इलाज।

रांची (जासं): बरियातू रोड स्थित साई हॉस्पिटल में इलाजरत रिटायर्ड इंजीनियर वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल की मौत के बाद उनकी ढाई लाख की 5 अंगुठियां चोरी कर ली गईं। वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल लघु ङ्क्षसचाई विभाग में इंजीनियर के पद पर चतरा जिले में पोस्टेड थे। वे कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया के रहने वाले थे। कार्डियक अरेस्ट की शिकायत पर उन्हें साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार को उनकी मौत के बाद अंगुठियां चोरी हो गईं। अंगूठियों सोने की थीं, जिनमें डायमंड लगा था। मौत से पहले तक अंगुठियां उनके हाथ में थीं। जब उनके बेटे पीयूष कुमार पिता के शव के पास पहुंचे तो देखा अंगुली से अंगुठियां गायब हैं।

अंगुठियां पहनने की निशान उंगलियों पर मौजूद थे। इससे ऐसा लग रहा था जैसे कुछ ही देर पहले अंगुठियां खोली गई हों। इस बात की जानकारी अस्पताल के कर्मियों और प्रबंधन से ली पर सभी ने अंगूठी के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की। इस पर इंजीनियर के बेटे सहित अन्य परिजनों ने हंगामा किया। फिर डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। डायल 100 पर सूचना देने के बाद बरियातू थाने की पुलिस ने रिटायर्ड इंजीनियर के बेटे से संपर्क किया और थाने में एफआइआर दर्ज कराने की बात कही। इस मामले में बरियातू थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि फिलहाल मामले में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद मामले में कार्रवाई होगी। 

बेटे ने कहा, अस्पतालकर्मियों की है मिलीभगत : पीयूष कुमार के अनुसार उनके पिता गंभीर हाल में अस्पताल में इलाजरत थे। उन्हें देखने केवल मिलने के निर्धारित समय पर ही जाना संभव हो पाता था। आखिरी बार जब मिला था तो उनकी हाथ में अंगूठी देखी थी। लेकिन जब मौत की सूचना दी गई तब जाकर सब देखा तो उनके हाथ से अंगूठी गायब थी। बेटे का दावा है कि अस्पताल के कर्मियों की ही मिलीभगत से अंगूठियों की चोरी कर ली गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की छानबीन कर कार्रवाई की मांग की है।

चांदी की अंगूठी और घोड़े का नाल छुआ तक नहीं : पीयूष ने बताया कि उसके पिता के हाथ में डायमंड ङ्क्षरग सहित पांच सोने की अंगूठियां थीं। वहीं चांदी की और एक घोड़े की नाल भी पहन रखी थी। चांदी और घोड़े के नाल वाले अंगूठी को चोरी करने वाले ने छुआ तक नहीं। 

chat bot
आपका साथी