महिला की बच्‍चेदानी में था गांठ, सदर अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने किया सफल ऑपरेशन Ranchi News

RIMS Ranchi News महिला का बच्चादानी निकालने के बाद हर्निया की जाली डालकर ऑपरेशन किया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत सर्जरी हुई। परिवार में कोई सदस्य नहीं होने के कारण अस्पताल के ही कर्मचारी ने भर्ती कराया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:46 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:49 PM (IST)
महिला की बच्‍चेदानी में था गांठ, सदर अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने किया सफल ऑपरेशन Ranchi News
रिम्‍स में महिला का ऑपरेशन करते डॉक्‍टर। जागरण

रांची, जासं। रांची के सदर अस्पताल में शुक्रवार को एक जटिल सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में की गई। सदर अस्पताल के सर्जन डॉ. अजित और गायनी की टीम ने मिलकर ऑपरेशन को सफल बनाया। डॉ अजित ने बताया कि महिला विधवा थी और परिवार में उसका कोई नहीं था। पेट दर्द की समस्या के बाद अस्पताल का ही एक कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर आया था। डॉ अजित ने महिला को देखने के बाद अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें महिला में तीन बीमारी का पता चला।

उन्होंने बताया कि मरीज के बच्चादानी में गांठ था। उसे पूर्व में ही सि‍जेरियन डिलीवरी हो चुकी थी। इसे मेडिकल टर्म में इनसीज़नल हर्निया कहते हैं। धीरे-धीरे हर्निया का आकार बड़ा हो रहा था। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज को भर्ती करने के बाद कई तरह की जांच कराई गई। जांच के बाद उसका ऑपरेशन कर बच्चादानी को निकाला गया। फिर हर्निया की जाली डालकर उसे ठीक किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में काफी सुधार है। जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। ऑपरेशन टीम में सर्जन डॉ अजित कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ स्वाति चैतन्या, एनेस्थेटिस्ट डॉ पंकज सिन्हा, असिस्टेंट विक्टोरिया और प्रणव शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी