पोर्ट ब्लेयर से रांची लौटा और चुटिया बस स्टैंड में पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान

चुटिया स्थित सरकारी बस स्टैंड के पीछे शुक्रवार सुबह एक पेड़ पर लटकता हुआ व्यक्ति मिला।

By Edited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 02:13 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 05:03 PM (IST)
पोर्ट ब्लेयर से रांची लौटा और चुटिया बस स्टैंड में पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान
पोर्ट ब्लेयर से रांची लौटा और चुटिया बस स्टैंड में पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान

जागरण संवाददाता, रांची : चुटिया स्थित सरकारी बस स्टैंड के पीछे शुक्रवार सुबह एक पेड़ पर फंदे से झूलता युवक का शव मिला। बस स्टैंड के पीछे स्थित कबाड़, दलदल और झाड़ियों के बीच के पेड़ में गियर तार के सहारे युवक का शव झूल रहा था। युवक की पहचान सिमडेगा जिले के कोबांग टोंगरी टोला निवासी अलबिनुस डुंगडुंग पिता जोसेफ डुंगडुंग के रूप में हुई है।

अलबिनुस के पास से एक आधार कार्ड और एक एयर टिकट बरामद हुआ है। एयर टिकट उसके दोस्त सुशील डुंगडुंग के नाम से है। पुलिस के अनुसार, अलबिनुस सुशील के साथ अंडमान निकोबार गया था। बीते चार दिसंबर को वहां के पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट से फ्लाइट में बैठकर वह कोलकाता पहुंचा था। कोलकाता से रांची पहुंचा था। आधार कार्ड से हुई पहचान के बाद पुलिस ने अलबिनुस के घरवालों और सुशील को सूचना दी। सुशील को पुलिस ने थाने बुलवाया है। हालांकि वह रांची नहीं पहुंचा है।

बाहर जाकर करता था मजदूरी

अलबिनुमस पेशे से मजदूर था। बाहर जाकर निर्माण कार्यो में मजदूरी करता था। उसके शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। मृतक के पॉकेट से एक रस्सी मिली है। साथ ही जिस पेड़ पर फंदे से झूला वहां नीचे चप्पल खोलकर रखा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने कहा है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

उठते सवाल

-बस स्टैंड के पीछे वाले हिस्से में झाड़ी है, दलदल के बीच पेड़ हैं। वहीं फंदे से झूलता शव मिला। -उस जगह पर कोई भी नया आदमी या बाहर रहने वाला आदमी नहीं जाता। -गियर वायर के तार से फंदा बनाया। -पेड़ के नीचे दलदल, वहां नीचे कोई नहीं जा सकता।

chat bot
आपका साथी