रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस तारीख से मिलने लगेगा पेंशन, जानें

Ranchi Municipal Corporation Jharkhand News रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि नगर आयुक्त द्वारा पेंशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिए जाने के बाद उन्होंने रांची नगर निगम में शनिवार को प्रस्तावित अपना धरना वापस ले लिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:59 PM (IST)
रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इस तारीख से मिलने लगेगा पेंशन, जानें
Ranchi Municipal Corporation, Jharkhand News रांची नगर निगम में शनिवार को प्रस्तावित अपना धरना वापस ले लिया है।

रांची, जासं। Ranchi Municipal Corporation, Jharkhand News रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो जाएगी। सोमवार को उन्हें पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने पेंशन का काम देख रहे अधिकारी को शनिवार से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे दिया है। शनिवार को बैंक में चेक लगाया जाएगा। इसके बाद सोमवार तक पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा।

नगर आयुक्त के इस आदेश के बाद रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने धरना देने के एलान को वापस ले लिया है। रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि नगर आयुक्त द्वारा पेंशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिए जाने के बाद उन्होंने रांची नगर निगम में शनिवार को प्रस्तावित अपना धरना वापस ले लिया है।

अब कर्मचारी धरना नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दो महीने से पेंशन नहीं दी गई थी। इस वजह से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी। कोरोना काल में आर्थिक स्थिति दयनीय होने की वजह से सेवानिवृत्त कर्मचारी काफी परेशान थे। वह कोरोना से लड़ने का इंतजाम नहीं कर पा रहे थे। इसी को लेकर रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने विरोध में शनिवार को धरना देने का एलान किया था।

chat bot
आपका साथी