रांची में फांसी के फंदे से लटका मिला रिटायर्ड सीसीएल कर्मी का शव, हत्या की आशंका

Ranchi News Jharkhand Crime News मृतक की पहचान रांची के बूटी मोड़ निवासी छोटेलाल सिंह के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव मिलने के बाद परिजन हत्‍या की आशंका जता रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 02:32 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 08:27 PM (IST)
रांची में फांसी के फंदे से लटका मिला रिटायर्ड सीसीएल कर्मी का शव, हत्या की आशंका
Ranchi News, Jharkhand Crime News मृतक की पहचान बूटी मोड़ निवासी छोटेलाल सिंह के रूप में की गई है।

रांची, जासं। रांची सदर थाना क्षेत्र स्थित जुमार पुल के रेलिंग से शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव रस्सी के सहारे लटकता हुआ बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बूटी मोड़ निवासी छोटेलाल सिंह के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। बताया गया कि शव रिटायर्ड सीसीएल कर्मी का है। शव पुल से झूलता हुआ बरामद किया गया है। शव शनिवार की सुबह बरामद किया गया है।

इसकी जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना प्रभारी वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिवार वालों से बात की जा रही है। वेंकटेश कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से शव लटका पाया गया, इससे हत्या की आशंका हो रही है। प्रारंभिक जांच में भी हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह मामला अवसाद में खुदकुशी का भी प्रतीत होता है। एफएसएल की टीम ने जांच की है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा। परिजनों से बातचीत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

छोटेलाल सिंह सीसीएल, कोलियरी बोकारो से 2015 में सेवानिवृत्‍त हुए थे। वह मूलरूप से हजारीबाग के पदमा के रहने वाले थे। मृतक के स्वजनों के अनुसार पिछले साल कोरोना से छोटे भाई नकुल सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही छोटेलाल अवसाद में रहने लगे। घर में किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। शुक्रवार की शाम टहलने की बात कह कर वह घर से निकले थे। देर रात तक जब वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास खोजबीन की गई। निकट में रहने वाले संबंधियों से पूछताछ की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। सुबह-सुबह जुमार पुल के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना पर स्वजन वहां पहुंचे और पहचान की।

chat bot
आपका साथी