RU Student Union Election: छात्र संघ चुनावों में ABVP की भारी जीत-95 में 65 पर फतह, NSUI का सूपड़ा साफ

जेसीएम जेवीसीएम झारखंड छात्र संघ और वाम दल से जुड़े छात्र संगठनों को रांची विश्‍वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 11:39 AM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 07:37 AM (IST)
RU Student Union Election: छात्र संघ चुनावों में ABVP की भारी जीत-95 में 65 पर फतह, NSUI का सूपड़ा साफ
RU Student Union Election: छात्र संघ चुनावों में ABVP की भारी जीत-95 में 65 पर फतह, NSUI का सूपड़ा साफ

रांची, जेएनएन। रांची विवि छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का डंका बजा। काफी हो-हंगामे के बीच गुरुवार को काउंटिंग में 19 संस्थानों के 95 सीटों में अभाविप ने 65 सीटों पर कब्जा जमा लिया। वहीं आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) के खाते में 22 सीटें गई। छात्र आजसू ने छह सीटों पर कब्जा जमाया तो दो निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में सफल रहे। एनएसयूआइ का खाता नहीं खुल पाया। जेसीएम, जेवीसीएम, झारखंड छात्र संघ, वाम दल जैसे छात्र संगठनों को भी मायूसी हाथ लगी।

विवि स्तर पर भी अभाविप की जीत तय

पीजी विभागों और कॉलेजों में जीते हुए प्रत्याशी विवि स्तर पर होने वाले इनडायरेक्ट चुनाव में वोटिंग करेंगे। कुल 95 सीटों में जीत के लिए 48 वोट चाहिए। जबकि अभाविप 65 सीट जीत चुका है। ऐसे में विवि स्तर पर भी अभाविप की जीत तय है। गौरतलब है कि आरयू में वर्ष 2018 में भी पांचों सीटों पर अभाविप को ही जीत मिली थी।

19 संस्थानों के 95 सीटों में से 65 पर किया कब्जा 22 सीटें आदिवासी छात्र संघ के खाते में 2016 में अभाविप ने 90 सीटों में से 38 सीट पर कब्जा जमाया था 2018 में अभाविप ने 80 में से 43 सीट पर जीत दर्ज किया था

12 कॉलेजों में क्लिन स्वीप

छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीजी विभाग सहित 12 कॉलेजों में क्लिन स्वीप किया। कुल 19 संस्थानों में चुनाव हुआ था। जिसमें चार में सभी पांचों सीटों पर निर्विरोध जीते प्रत्याशी अभाविप समर्थित थे। वहीं आठ संस्थानों में अभाविप ने सभी सीटों पर जीत दर्ज किया। वैसे दूसरा पहलू यह भी है कि चार कॉलेजों में अभाविप के एक भी प्रत्याशी नहीं जीत पाए। वर्ष 2016 के छात्र संघ चुनाव में 90 सीटों में अभाविप ने 38 पर और 2018 में 80 में से 43 पर जीत दर्ज किया था।

एसीएस ने फिर दिखाया दम

इस बार चुनाव में एबीवीपी के बाद दूसरे सबसे बड़े संगठन के रूप में आदिवासी छात्र संघ के प्रत्याशियों ने प्रदर्शन किया है। एसीएस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज किया। वर्ष 2018 में एसीएस समर्थित 20 प्रत्याशी जीते थे।

सिमडेगा कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में सभी पदों पर आदिवासी छात्र संघ ने जमाया कब्जा

छात्र संघ चुनाव में सभी पांचो  पदों पर   आदिवासी छात्र संघ ने कब्जा जमाया है।शुक्रवार को    मतगणना का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष के लिए निरंजन तिर्की,उपाध्यक्ष के लिए अनमोल तिर्की,सचिव के लिए गुरुचरण साय, संयुक्त सचिव के लिए एलिस केरकेट्टा तथा उप सचिव के लिए रूथ होरो निवार्चित हुईं। इधर प्राचार्य डॉ. लौरेंग  टेटे के द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया। साथ ही जीत की शुभकामनाएं दी। इधर जीत मिलने के बाद आदिवासी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

 

chat bot
आपका साथी