Republic Day 2021 Weather Update: रांची, धनबाद व जमशेदपुर में गुलाबी ठंड के बीच मना गणतंत्र दिवस, आज से न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

Republic Day 2021 Weather Update मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर धूप खिली हुई है। सुबह रांची और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। मगर दिन चढ़ते कोहरा गायब हो गया। बताया जा रहा है कि आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी भी संभाव है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 11:15 AM (IST)
Republic Day 2021 Weather Update: रांची, धनबाद व जमशेदपुर में गुलाबी ठंड के बीच मना गणतंत्र दिवस, आज से न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
रांची, धनबाद व जमशेदपुर में गुलाबी ठंड के बीच मना गणतंत्र दिवस। जागरण

रांची, जासं। झारखंड में मंगलवार को गुलाबी ठंड के बीच गणतंत्र दिवस मनाया गया। रांची में जहां राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने झंडारोहण किया। वहीं दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने ध्‍वजारोहण किया। रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्का कोहरा देखने को मिला। मगर दिन चढ़ते कोहरा गायब हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी भी संभव है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक पश्चिमी विक्षोभ की एक नई तर्फ लाइन फैली है। इसका असर राज्य के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। 28 जनवरी को राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची बोकारो, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और हजारीबाग में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावान है।

28 जनवरी को बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट एक बार में ही देखने को मिल सकती है। हालांकि बारिश के बाद लोगों को कोहरे से थोड़ी राहत मिलने की आशा है। इसका बाद 31 जनवरी तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इसका से साथ धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा का 30.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान गिरिडीह (एग्रो) 9.2 डिग्री रिकार्ड किया।

शहर        अधिकतम तापमान        न्यूनतम तापमान

रांची        24.9                11.6

जमशेदपुर    26.2                14.5

मेदिनीनगर    25.9                11.1

कांके(एग्रो)    24.6                11.9

chat bot
आपका साथी