Jharkhand Weather Update: आज बारिश से राहत, मगर ठंड ने राजधानी में दी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather Update बुधवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम सामान्य है। आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। सुबह साढ़े बजे शहर का तापमान तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लोगों को सुबह हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:18 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:18 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज बारिश से राहत, मगर ठंड ने राजधानी में दी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
रांची में सुबह का मौसम सामान्य है,आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं।

रांची, जासं। बुधवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम सामान्य है। आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं। सुबह साढ़े बजे शहर का तापमान तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आद्रता का स्तर 94 प्रतिशत तक है। इसके साथ ही आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम की दिशा से हवा चल रही है। इससे लोगों को सुबह हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार कहीं-कहीं हल्की बूंदा बांदी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही, दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है। राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आया चक्रवात अब कम दबाव का क्षेत्र बनकर बिहार और झारखंड से सटे इलाके के ऊपर बना हुआ है। इसका टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश तक फैल रहा है। इसका असर अब बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इसके एक से दो दिनों में लेस मार्क स्टेज में पहुंचकर बहुत कमजोर पड़कर खत्म होने की उम्मीद है। हालांकि इसके कारण झारखंड सहित पूरे गंगा के मैदानी इलाके में ठंड की शुरूआत हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। जबकि इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई। राज्य में सबसे बारिश साहिबगंज में 125मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं सतगांव में 85 मिमी, मेसेन्जोर में 78 मिमी, मोहारो और राजमहल में 73 मिमी आदि रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान भी साहेबगंज में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

chat bot
आपका साथी