Decreasing Corona Cases: हम सबके लिए सुकून देने वाली खबर, पिछले सप्ताह से 19 जिलों में नहीं मिल रहा एक भी कोरोना संक्रमित
Decreasing Corona Infected करीब डेढ़ वर्ष के बाद अब लोगों को राहत मिल रही है। कोरोना का कहर नजर नहीं आ रहा है। सूबे के 19 जिलों में नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम गया है। सिर्फ जमशेदपुर और रांची में कुछ कोरोना संक्रमित हर दिन मिल रहे हैं।
रांची,जासं। कोरोना वायरस का संक्रमण अब थमता नजर आ रहा है। करीब डेढ़ वर्ष के बाद अब लोगों को राहत मिल रही है। कोरोना का कहर नजर नहीं आ रहा है। सूबे के 19 जिलों में नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम गया है। सिर्फ जमशेदपुर और रांची में कुछ कोरोना संक्रमित हर दिन मिल रहे हैं। गुरुवार को राज्य में कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं जिनमें से फिर सबसे अधिक 9 मामले रांची से मिले है।
कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29 है। जबकि जमशेदपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या सात तक पहुंच गई है। लगातार इन जिलों में संक्रमित कम मिल रहे हैं। साथ ही अन्य जिलों में भी कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में कमी आई है। अभी सभी जिलों को मिलाकर कुल 65 एक्टिव केस हैं। इनमें से अधिकतर लोगों का इलाज घरों पर चल रहा है। अभी दस दिनों का आंकड़ा देखे तो राज्य में सबसे अधिक रांची से 36 मरीज मिलें, इसके बाद जमशेदपुर से 14 मरीज मिले हैं। रांची, जमशेदपुर सहित आठ जिलों में एक्टिव केस है, जहां मरीजों की संख्या कम भी है और नए मरीज भी हर दिन नहीं मिल रहे हैं। इससे एक्टिव केस कम होते जा रहे हैं।
दस दिनों राज्य में कितने नए संक्रमित मिले
13 सितंबररांची 5
जमशेदपुर 1
कुल एक्टिव केस : 127
-----------------
14 सितंबर
बोकारो 1
जामताड़ा 1
खूंटी 2
रांची 3
एक्टिव केस : 117
-------------
15 सितंबर
धनबाद 1
जमशेदुपर 4
खूंटी 1
लोहरदगा 1
रांची 5
एक्टिव केस : 111
--------------
16 सितंबर
जमशेदपुर 2
रांची 4
कुल एक्टिव केस : 110
-----------------
17 सिंतबर
बोकारो 1
देवघर 1
जामताड़ा 3
रांची 4
एक्टिव केस : 102
-------------
18 सितंबर
रांची 3
कुल एक्टिव : 94
-----------
19 सिंतबर
लोहरदगा 1
रांची 1
कुल एक्टिव : 74
------------
20 सितंबर
बोकारो 1
जमशेदुपर 3
रांची 5
कुल एक्टिव : 56
-----------
21 सितंबर
बोकारो 1
जमशेदपुर 4
लातेहार 1
रांची 4
कुल एक्टिव केस : 55
----------------
22 सितंबर
बोकारो 2
धनबाद 1
जामताड़ा 1
रांची 2
पश्चिमी सिंहभूम 1
कुल एक्टिव केस : 65
----------------------
इन जिलों में एक्टिव मरीज हैं इलाजरत
जिला एक्टिव केस
रांची 29
जमशेदपुर 07
जामताड़ा 07
प सिंहभूम 04
बोकारो 03
चतरा 03
देवघर 02
धनबाद 01
खूंटी 02
लातेहार 01
लोहरदगा 03
सरायकेला 03
कुल 65