रांची में मोबाइल वैन से टीकाकरण में बना रिकार्ड, शत- प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तक जारी रहेगा अभियान

कोविड-19 वैक्सीनेशन में रांची में रिकार्ड बना है। मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण के कार्य में अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इतनी संख्या में मोबाइल वैन से टीकाकरण करने वाला रांची राज्य का पहला जिला बन गया है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 10:59 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 10:59 AM (IST)
रांची में मोबाइल वैन से टीकाकरण में बना रिकार्ड, शत- प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तक जारी रहेगा अभियान
मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण में रांची ने रिकार्ड बनाया है।

रांची, जासं । कोविड-19 वैक्सीनेशन में रांची में रिकार्ड बना है। मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण के कार्य में अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। एक लाख से ज्यादा लोगों को मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण करने वाला रांची राज्य का पहला जिला बन गया है। जिले में विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत 28 मई 2021 को की गई थी। 28 मई से 10 अक्टूबर 2021 तक जिला में मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से अब तक एक लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कर दिया गया है।

जिला में मोबाइल वैक्सीनेशन की शुरुआत 02 मोबाइल वैन से की गई थी। बाद में 9 और मोबाइल वैन बढ़ाये गए। वर्तमान में कुल 11 मोबाइल वैन के माध्यम से रांची के अलग-अलग जगहों पर लोगों को कोविड-19 का टीका दिया जा रहा है। मोबाइल वैक्सीनेशन के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम नंबर : मोबाइल वैन के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण के लिए रांची जिला में कंट्रोल रूम नंबर भी बनाया गया है। 7546028221 पर काल कर लोग मोबाइल वैक्सीनेशन के लिए आग्रह कर सकते हैं। एक स्थान पर 50 से ज्यादा लोग होने पर जिला प्रशासन द्वारा उक्त स्थान पर मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण का कार्य कराया जाता है।

अब तक 1804 स्थानों पर किया गया टीकाकरण

मोबाइल वैन के माध्यम से रांची जिला में 28 मई 2021 से 10 अक्टूबर 2021 तक अब तक कुल 1804 स्थानों पर टीकाकरण का कार्य किया गया है। इस दौरान एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 टीका दिया गया। राज्य में रांची जिला ने सबसे पहले ट्रांसजेंडर के कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत की। विभिन्न स्थानों पर मोबाइल वैन के माध्यम से ट्रांसजेंडर्स का भी टीकाकरण जिला प्रशासन की टीम द्वारा किया गया।

वैक्सीनेशन कवरेज में भी रांची जिला अव्वल

कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज में रांची जिला पूरे राज्य में सबसे आगे है, इस मामले में राज्य के दूसरे जिले रांची से पीछे हैं। रांची जिला में 14 लाख से ज्यादा फस्र्ट डोज और करीब 6 लाख सेकंड डोज लोगों को दिया जा चुका है। कोविड-19 टीकाकरण में रिकॉर्ड बनाने के बाद उपायुक्त छवि रंजन ने खुशी जाहिर की है। कहा कि जिला प्रशासन की वैक्सीनेशन टीम ने कड़ी मेहनत की है। मौसम जैसा भी भी रहा हो टीम वक्त पर पहुंची और कई बार हालात के हिसाब से टीम ने कार्य किया। उपायुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त होने तक अभियान जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी