भाई को राखी बांधने पति संग दीपिका पहुंची रातू

ओलिंपियन तीरंदाज दीपिका रक्षाबंधन के अवसर पर दीपिका रांची पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 07:35 AM (IST)
भाई को राखी बांधने पति संग दीपिका पहुंची रातू
भाई को राखी बांधने पति संग दीपिका पहुंची रातू

संसू, रातू : ओलिंपियन तीरंदाज दीपिका रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई को राखी बांधने शनिवार को अपने पति अतनु संग रातू चट्टी स्थित अपने घर पहुंची। शादी के बाद पहली बार रातू पहुंची तीरंदाज दीपिका कुमारी व अतनु दास का पारंपरिक स्वागत दीपिका की मा गीता देवीएपिता शिवनारायण ने किया। मा ने घी के दीपक जलाकर दोनों की आरती उतारी। माथे पर तिलक लगाया और घर में प्रवेश कराया। घर पहुंच दीपिका ने मिठाई बाटी। चेहरे में पहले की तरह ही मुस्कान के बावजू्रद उसके मन में एक टीस साफ दिखाई दे रही थी। अतनु भी टीवी देखने में व्यस्त थे और चेहरे में उनकी भी हंसी दिख रही थी। बेटी दामाद के आने की खुशी में दीपिका की मा ने भी कुछ खास व्यंजन बनाना शुरू किया।खाना बनाने में दीपिका ने भी हाथ बंटाना शुरू किया क्योकि शादी के बाद अतनु भी पहली ही बार रातू ससुराल आए थे।भाई दीपक ने भी कहा कि हर साल रक्षा बंधन में दीदी की याद आती है।लेकिन इस बार दीदी के साथ जीजा भी है इसलिए यह राखी मेरे लिए खास है। जनतंत्र मोर्चा ने तीरंदाज दीपिका का किया स्वागत

जासं, रांची : झारखंड की तीरंदाज दीपिका कुमारी के रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और सभी दीपिका का स्वागत किए। इस मौके पर पार्टी के महामंत्री डा. ओम प्रकाश पांडेय, आशीष शीतल मुंडा, अशोक कुमार सिन्हा, संजय द्विवेदी, शफीक अंसारी, श्याम बिहारी नायक, उपेंद्र यादव, नवेंदु तिवारी, विनय सिन्हा, उदय कुमार दुबे, हीरा यादव, राजेश सिन्हा, उदय मंडल, आलोक कुमार सिंह, प्रशांत झा, दीपंकर करमाकर, अनुरंजीता सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी