राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेड़ो इकाई के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:30 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

संसू, बेड़ो : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेड़ो इकाई के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक महादानी मंदिर परिसर में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए साइकिल रैली निकाली गई। हिंदू पुनर्जागरण यात्रा कार्यक्रम के जरिए यह रैली लापुंग प्रखंड स्थित घघारी बाबा धाम मंदिर को रवाना हुई। यात्रा के दौरान रास्ते में जामटोली, हरहंजी व पंडरा गाव के लोगों ने स्वयंसेवक साइकिल यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय ने कहा कि आज का दिन हिंदू समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन ज्येष्ठ शुक्लपक्ष त्रयोदशी को छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था और उन्होंने हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी। छत्रपति शिवाजी वषरें से शिथिल हिन्दू समाज के भीतर नई चेतना जागृत किया था। उनसे प्रेरणा लेते हुए हम स्वयंसेवकों को हिंदू समाज को फिर से संगठित कर भारत माता को परम वैभव के सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह और धर्म चिकित्सक डा. सुनील कुमार महतो ने कहा कि भारत में आदिकाल से हिंदू साम्राज्य रहा है और इतिहास इसका साक्षी है। आज ही के दिन वीर शिवाजी ने हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी और चारों ओर भगवा लहराया था। आज फिर पुनस्र्थापना का दौर है। डा. सुरेशानंद प्रयास साहू ने कहा कि भारत शुरू से ही हिंदुओं का देश रहा है। यहा की रीति-रिवाज, परंपरा व सभ्यता सब कुछ हिंदूवादी संस्कृति पर निर्भर है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. रमेश प्रसाद गुप्ता, भीखा उराव, मनोहर कुमार, सुनील महतो, परमेश्वर उराव, दयाल गोप, मुकेश गोप, अर्जुन सिंह, पारस कुमार, संदीप उराव समेत कई स्वयंसेवक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी