भारत बंद की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय जनता दल निकालेगा मशाल जुलूस Ranchi News

Bharat Bandh Jharkhand Update News यह मशाल जुलूस रांची विवि से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला जाएगा। इस मशाल जुलूस में राजद कांग्रेस लेफ्ट के मासस माले सीपीआइ सीपीएम आदि पार्टी के कार्यकार्ता और समर्थक भी हिस्सा लेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 09:43 AM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 10:48 AM (IST)
भारत बंद की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय जनता दल निकालेगा मशाल जुलूस Ranchi News
इस मशाल जुलूस में कई पार्टियां शामिल होंगी। फाइल फोटो

रांची, जासं। किसान बिल का विरोध झारखंड में भी राजनीतिक रूप लेने लगा है। इसे लेकर वाम दल और राजद समर्थकों ने रविवार को रांची विश्‍वविद्यालय के सामने रैली और प्रदर्शन का आयोजन किया। वहीं आज सोमवार शाम पांच बजे भारत बंद की पूर्व संध्या पर राजद के द्वारा मशाल जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है। यह मशाल जुलूस रांची विश्‍वविद्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला जाएगा।

इस मशाल जुलूस में राजद, कांग्रेस, लेफ्ट के मासस, माले, सीपीआइ, सीपीएम आदि पार्टी के कार्यकार्ता और समर्थक भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष माननीय अभय कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी हर हाल में किसानों के हित से समझौता नहीं करेगी। इधर, राजद के रांची जिला अध्यक्ष ने कहा कि कई दिनों से देश के अन्नदाता दिल्ली में सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए बैठे हैं, पर सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। इससे केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति आम जनता के सामने आ गई है।

मगर अब किसान पूंजीपतियों के जुल्म को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार किसानों से वार्ता करते हुए किसान बिल में सुधार और संशोधन की बात कर रही है। इसका साफ मतलब है कि वह भी समझ रही है कि बिल में त्रुटि है। अगर एक किसान को अपनी उपज की सही कीमत नहीं मिलेगी तो वह खेती क्यों करेगा। ऐसे में केंद्र की नीति से भूखमरी की स्थिति पैदा हो सकती है।

राजद के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह ने बताया कि मशाल जुलूस रांची यूनिवर्सिटी से फिरायालाल चौक तक निकाला जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत बंद और चक्का जाम रखा गया है।

chat bot
आपका साथी