राष्ट्रीय आदिवासी मंच ने मनरेगा में अनियमितता की जांच की मांग की

राष्ट्रीय आदिवासी मंच के सदस्यों ने बुधवार को नगड़ी अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलवंत तिर्की और कार्यकारी अध्यक्ष सन्नी टोप्पो की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों में अनियमितता की जांच की मांग की।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:08 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:08 PM (IST)
राष्ट्रीय आदिवासी मंच ने मनरेगा में अनियमितता की जांच की मांग की
राष्ट्रीय आदिवासी मंच ने मनरेगा में अनियमितता की जांच की मांग की। जागरण

रांची, जेएनएन । राष्ट्रीय आदिवासी मंच के सदस्यों ने बुधवार को नगड़ी अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलवंत तिर्की और कार्यकारी अध्यक्ष सन्नी टोप्पो की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों में अनियमितता की जांच की मांग की।

राष्ट्रीय आदिवासी मंच ने कहा कि एड़चोरो पंचायत में ऐसे दर्जनों लोग हैं। जिन्होंने मनरेगा में कभी काम नहीं किया। लेकिन उनके नाम से पैसे की निकासी की जा रही है। इस तरह अब तक लाखों रूपये का घोटाला किया जा चुका है। साथ ही कहा गया है कि मनरेगा कार्य सहित कई योजनाओं के नाम पर लाखों रुपये का बंदरबांट पंचायत में हुई है। इसके अलावा दर्जनों योजनाएं कागजों पर ही सीमित रह गई। इन सबकी जांच होनी चाहिए।

मौके पर वार्ड सदस्य सुनीता तिर्की, लक्ष्मी देवी, रूपू देवी, इतवारी तिर्की, फागन देवी, किरण देवी, सरोजिनी कच्छप, राम प्रताप ठाकुर, दिनेश हजाम, विष्णु लोहरा, निर्मल लोहरा, सुधाकर लोहरा, अभिषेक तिर्की, पवन साहू, निरंजन हजाम, सुधांशु महली, सोनू लोहरा, अभिषेक साहू, शीतल साहू, शिवधन लोहरा, तेज नारायण हजाम, निरज मिंज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी