Jharkhand: युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर 6 साल तक यौन शोषण का लगाया आरोप, एफआइआर दर्ज

खेलगांव थाने में एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एफआइआर में खूंटी निवासी संपत पातर मुंडा नामक युवक को आरोपित बनाया है। जिसमें युवती ने आरोप लगाया है कि गर्भवती होने के बाद आरोपित ने उसका गर्भपात भी करा दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:40 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:40 AM (IST)
Jharkhand: युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर 6 साल तक यौन शोषण का लगाया आरोप, एफआइआर दर्ज
युवती ने शादी का झांसा देकर युवक पर 6 साल तक यौन शोषण का लगाया आरोप। प्रतीकात्मक तस्वीर।

रांची, जासं । खेलगांव थाने में एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एफआइआर में

खूंटी निवासी संपत पातर मुंडा नामक युवक को आरोपित बनाया है। जिसमें युवती ने आरोप लगाया है कि गर्भवती होने के बाद आरोपित ने उसका गर्भपात भी करा दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2014 में खूंटी निवासी आरोपित संपत पातर मुंडा से उसकी जान पहचान हुई। उसी साल दशहरा पूजा के समय वह रांची आया था। दशहरा घूमने के बाद घर छोड़ने के लिए वह आया था।

जहां पीड़िता के साथ उसने जबरन दुष्कर्म किया। रोने पर उसने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। उसने उसका गर्भपात करा दिया। दिसंबर 2020 को जब पीड़िता ने आरोपित से शादी के लिए कहा, तो इन्कार कर दिया। कहा कि वह शादी नहीं करेगा। इसके बाद वह थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी