आज रांची जिले को मिलेगी 84 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से रांची शहर में 84 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। शुक्रवार को जयपाल ¨सह स्टेडियम कचहरी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

By Edited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:02 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 01:55 PM (IST)
आज रांची जिले को मिलेगी 84 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
आज रांची जिले को मिलेगी 84 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात। जागरण

रांची, जासं। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से रांची शहर में 84 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। शुक्रवार को जयपाल ¨सह स्टेडियम, कचहरी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम दोपहर बारह बजे से प्रारंभ होकर पौने एक बजे तक चलेगा। इन योजनाओं में रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में नाली व सड़क के निर्माण पर करीब 60.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुल 38 योजनाओं का शिलान्यास होगा। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अंतर्गत पांच व जुडको से दो योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

सेवा सदन अस्पताल ने स्वीकृत भवन प्लान दिखाने के लिए मांगा समय नगर आयुक्त मुकेश कुमार की कोर्ट में अवैध निर्माण व अतिक्रमण के कुल 355 मामलों पर अंतिम सुनवाई हुई। अपर बाजार, हिनू नदी, बड़ा तालाब के पास अतिक्रमण मामले में गुरुवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार की कोर्ट में मैराथन साढ़े पांच घंटे तक सुनवाई चली। सुनवाई के दौरान स्वीकृत भवन प्लान नहीं दिखाने वाले 100 से अधिक मामले ऑर्डर पर रख लिए गए। जिसमें अपर बाजार सोनार पट्टी में 22 भवन, बड़ा तालाब के आसपास 43 और हिनू नदी पर 75 अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश नगर आयुक्त ने दिया।

बचे हुए मामले की सुनवाई 27 जुलाई को होगी। सुनवाई के दौरान सेवा सदन अस्पताल की ओर से स्वीकृत भवन प्लान दिखाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि अगर सेवा सदन के पास स्वीकृत नक्शा है तो वो अभी ही दिखा दे। अगर नक्शा नहीं है तो एक सप्ताह में कोई चमत्कार नहीं हो जाएगा। इसके बाद नगर आयुक्त की कोर्ट ने सेवा सदन का नक्शा दिखाने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी।

chat bot
आपका साथी