रांची विवि 24 तक बंद, 50 फीसद कर्मी रोटेशन के आधार पर करेंगे काम

रांची विवि मुख्यालय यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट विवि से संबंधित सभी कार्यालय व कालेज 24 अप्रैल तक बंद रहेगा। यहां 50 प्रतिशत कर्मी रोटेशन के आधार पर कार्य करेंगे। यह निर्णय सोमवार को विवि में कुलपति डा. कामिनी कुमार की अध्यक्षता में हुई कोविड सेल की बैठक में लिया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:05 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:05 PM (IST)
रांची विवि 24 तक बंद, 50 फीसद कर्मी रोटेशन के आधार पर करेंगे काम
रांची विवि 24 तक बंद, उपस्थित होंगे 50 फीसद कर्मी। जागरण

रांची, जासं । रांची विवि मुख्यालय, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट, विवि से संबंधित सभी कार्यालय व कालेज 24 अप्रैल तक बंद रहेगा। यहां 50 प्रतिशत कर्मी रोटेशन के आधार पर कार्य करेंगे। यह निर्णय सोमवार को विवि में कुलपति डा. कामिनी कुमार की अध्यक्षता में हुई कोविड सेल की बैठक में लिया गया। वीसी ने कहा कि विवि के अधिकारी, एचओडी, प्राचार्य किसी भी कर्मी को जरूरत पड़ने पर कॉल कर सकते हैं। कर्मी फोन पर हमेशा उपलब्ध रहेंगे। वीसी ने कहा कि अधिकारी, शिक्षक व अन्य स्टाफ भी हमेशा टेलीफोन पर उपलब्ध रहेंगे। कभी भी उन्हें अर्जेंट वर्क के लिए बुलाया जा सकता है।

आनलाइन चलती रहेंगी परीक्षाएं

बैठक मेें सभी प्रकार की आफलाइन परीक्षाएं अगले आदेश तक रद करने पर सहमति दी गई। वीसी ने कहा कि आनलाइन क्लासेस और आनलाइन परीक्षाएं जारी रहेगी। एचओडी व प्राचार्य यह निश्चित करेंगे कि आनलाइन क्लासेस व परीक्षाएं बिना किसी बाधा के चलती रहे।

नियमित तौर पर कराएं सैनिटाइज

वीसी डा. कामिनी कुमार ने सभी पीजी विभागाध्यक्षों व कालेज के प्राचार्यों से कहा कि अपने विभाग व कालेज में नियमित तौर पर सैनिटाइज करवाते रहें। फर्श को साफ-सुथरा रखें। कार्यस्थल पर शारीरिक दूरी का पालन हो। साथ ही बिना मास्क के कोई भी नहीं रहेंगे। समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करेंगे। साथ ही सभी कर्मी मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करेंगे।

अब पीएचडी सबमिशन 30 जून तक

वीसी ने बताया कि यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार वैसे अभ्यर्थी जिनका पीएचडी सबमिशन दिसंबर-2020 तक लैप्स कर रहा था, उन्हें 30 जून 2021 तक जमा करने  की अनुमति दी गई है। इसके अलावा जिनकी पीएचडी थेसिस 30 जून 2021 को लैप्स कर रहा है उन्हें 31 दिसंबर 2021 तक जमा करने को कहा है।

chat bot
आपका साथी