IndiGo Flight: रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट कैंसिल; हंगामा...

Ranchi Airport Jharkhand News कोलकाता से इंडिगो की एक फ्लाइट रात 10.10 बजे आनी थी। मगर कोलकाता की फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने ये कह कर हंगामा कर दिया कि वो लोग रांची होकर नहीं जाएंगे। रांची से इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:47 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 07:48 AM (IST)
IndiGo Flight: रांची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट कैंसिल; हंगामा...
Ranchi Airport, Jharkhand News: कोलकाता की फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने हंगामा कर दिया कि वे रांची होकर नहीं जाएंगे।

रांची, जासं। Ranchi Airport, Jharkhand News रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को रद करना पड़ा। विमान में 78 यात्री सवार थे। बाद में कोलकाता से इंडिगो की एक फ्लाइट रात 10.10 बजे आनी थी। मगर, कोलकाता की फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने ये कह कर हंगामा कर दिया कि वो लोग रांची होकर नहीं जाएंगे। रांची से इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई।

अब इंडिगो ने यात्रियों को रिफंड करने या सुबह की फ्लाइट पकड़ने का विकल्प दिया है। जो लोग सुबह की फ्लाइट से जाना चाहते हैं, उन्हें सुबह की इंडिगो की फ्लाइट का टिकट दिया गया है। जो नहीं जाना चाहते उन्हें रिफंड दिया जा रहा है। गौरतलब है कि मंगलवार को रात 8.45 बजे इंडिगो की फ्लाइट रांची के बिरसामुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी।

सभी यात्री इस पर सवार हो गए थे। इंजीनियर विमान की जांच-पड़ताल कर चुके थे। इसके बाद पुश बैक कर विमान उड़ान के लिए तैयार हुआ। जैसे ही पायलट ने इंजन स्टार्ट किया और उसे लगा कि इसमें कुछ खराबी है। इसके बाद पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कई वरिष्ठ इंजीनियर विमान के करीब पहुंचे और विमान की जांच करने के बाद इसे नहीं उड़ाने का फैसला लिया गया। इंजीनियरों का मानना है कि अगर पायलट खामी को नहीं पकड़ पाता तो विमान के साथ कोई हादसा हो सकता था। पायलट ने अपनी सूझबूझ से सबको बचा लिया।

chat bot
आपका साथी