रांची एसएसपी बोले- त्योहार में संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर, शहरवासी करें सहयोग

Jharkhand. रांची में बढ़ी साइबर क्राइम और लूट व गोली कांड की घटनाओं से आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 04:26 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 04:26 PM (IST)
रांची एसएसपी बोले- त्योहार में संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर, शहरवासी करें सहयोग
रांची एसएसपी बोले- त्योहार में संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर, शहरवासी करें सहयोग

रांची, जासं। हाल के दिनों मेें राजधानी रांची में बढ़ी साइबर क्राइम और लूट व गोली कांड की घटनाओं से आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बढ़ गई है। व्यापारी वर्ग भी आंदोलनरत है। शहर में आए दिन गोली चलने और लूट की वारदातों की खबरें आती रहती हैं।

कुछ दिन पहले लालपुर में गहना घर में बेखौफ अपराधियों ने दो व्यवसायी भाइयों को दिनदहाड़े गोली मार दी थी। सुरक्षा और इसको लेकर पुलिस के स्तर से हो रही कार्रवाई को लेकर रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनीश गुप्ता ने दैनिक जागरण के कार्यक्रम प्रश्न प्रहर में आज बुधवार को पाठकों के सवालों के जवाब दिए।

एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि अभी त्योहार का समय है। इसे लेकर पुलिस ने शहर की सुरक्षा के लिए योजना बनाई है। शहर के मार्केटिंग कांप्लेक्स और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। सैकड़ों की संख्या में पुलिस मौजूद रहेगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी।

अनीश गुप्ता ने आम लोगों से भी अपील की है कि इस दौरान कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या असामाजिक तत्व नजर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। आम जनता 8987790674 पर असामाजिक तत्वों की सूचना दे सकते हैं। उन्होंने शहर में किराए पर लोगों को मकान देने वाले मालिकों से कहा है कि वे कमरा किराए पर लगाने से पहले व्यक्ति की पूरी जानकारी हासिल कर लें। उनका पहचान पत्र जमा कर लें। किसी भी तरह की आशंका पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।

chat bot
आपका साथी