Ranchi Municipal Corporation: रांची के पॉश इलाकों में 24 घंटे में तीन बार होगी सफाई, गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ ऑन स्पाट लगेगा जुर्माना

Ranchi Municipal Corporation राजधानी रांची के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रांची के पॉश इलाकों में 24 घंटे में तीन बार सफाई अभियान चलेगा। वर्तमान में दो बार सफाई की जाती थी। अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान का कचरा सड़क पर फेंकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:01 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:01 PM (IST)
Ranchi Municipal Corporation: रांची के पॉश इलाकों में 24 घंटे में तीन बार होगी सफाई, गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ ऑन स्पाट लगेगा जुर्माना
रांची के पॉश इलाकों में 24 घंटे में तीन बार सफाई अभियान चलेगा।

रांची, जासं। राजधानी रांची के लोगों के लिए अच्छी खबर है। रांची के पॉश इलाकों में 24 घंटे में तीन बार सफाई अभियान चलेगा। वर्तमान में दो बार सफाई की जाती है। रांची नगर निगम की तरफ से निर्णय लिया गया है कि दोपहर के वक्त 2:00 से 3:00 के करीब शहर के सभी प्रमुख इलाकों में साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इसके लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी नए सिरे से तय की जाएगी। इसमें फिरायालाल, मेन रोड, मोरहाबादी, लालपुर, हरमू, जैसे सभी प्रमुख इलाके शामिल किए गए हैं। तय किया गया है कि इन इलाकों में गंदगी फैलाने वाले लोगों पर ऑन स्पाट जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए रांची नगर निगम की टीम लगातार मूवमेंट पर रहेगी। शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापार करने वाले लोगों से अपील की गई है कि वह अपनी दुकान और प्रतिष्ठान के सामने गंदगी न फैलाएं।

अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान का कचरा सड़क पर फेंकता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों से कहा गया है कि वह हर हाल में डस्टबिन का इस्तेमाल करें। दुकान में निकलने वाला कोई भी अपशिष्ट बाहर सड़क पर अथवा नाली में नहीं फेंके। रांची नगर निगम के उच्चाधिकारियों की बैठक में संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई। इसे लागू करने के तरीके पर कार्य योजना तैयार की जा रही है।

chat bot
आपका साथी