अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद करेगी रांची पुलिस, तीन टीमें गठित

कोरोना की दूसरी लहर में पुलिसिंग की तस्वीर फिर एक बार बदलती हुई नजर आ रही है। वर्तमान हालात में लोगो के बीच आपाधापी की स्थिति बनी हुई है। खासकर बेड की और चिकित्सा सुविधा समय पर उपलब्ध कैसे हो इसे लेकर लोग असमंजस में हैं। लोग परेशान हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 12:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 12:07 PM (IST)
अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद करेगी रांची पुलिस, तीन टीमें गठित
अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद करेगी रांची पुलिस, तीन टीमें गठित। जागरण

रांची, जासं । कोरोना की दूसरी लहर में पुलिसिंग की तस्वीर फिर एक बार बदलती हुई नजर आ रही है। वर्तमान हालात में लोगो के बीच आपाधापी की स्थिति बनी हुई है। खासकर बेड की और चिकित्सा सुविधा समय पर उपलब्ध कैसे हो इसे लेकर लोग असमंजस में हैं। लोग परेशान हैं। इसे दूर करने के लिए रांची पुलिस ने 3 टीमें बनाई है। जो लोगों की समस्याओं को न सिर्फ सुनेगी बल्कि उन्हें मदद भी पहुंचाएगी।

रांची पुलिस की एक टीम रिम्स अस्पताल की जिम्मेवारी संभाल रही है। तो दूसरी टीम सदर अस्पताल की जिम्मेवारी संभालेगी। जबकि एक टीम रिजर्व है। जो जरूरत के मुताबिक किसी भी अस्पताल में पहुंचे लोगों को मदद देने का काम करेगी। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में भी 2 पुलिस ऑफिसरों को भी नियुक्त किया गया है।

ताकि वहां भी लोगों को किसी तरह की सुविधा का आभाव हो तो वो सही समय पर उन्हें उपलब्ध हो पाए।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि पुलिस लोगो की मदद के लिए है और इस समय इससे बड़ी मदद और कुछ नहीं। पुलिस की टीमें लगातार लोगों के इलाज और अन्य सुविधाओं के लिए लगी रहेगी।

ये बनी है टीमें

-रिम्स अस्पताल के लिए टीम के वोलंटियर पदाधिकारी के रूप में बरियातू थाना प्रभारी सपन कुमार महथा को रखा गया है। उनके साथ पुलिस लाइन से 4 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

- सदर अस्पताल के लिए लोअर बाजार थाना प्रभारी को वालंटियर पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ भी पुलिस लाइन से चार अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

- रांची जिला के किसी भी अस्पताल या कहीं भी जरूरत के अनुसार वोलंटियर पदाधिकारी के रूप में पुलिस लाइन में पोस्टेड इंस्पेक्टर जॉन मुर्मू को प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके साथ पांच अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को वाहन के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है।

ये दिए गए हैं दायित्व

- कोविड-19 संक्रमित मरीजों का अस्पताल में भर्ती होने में मदद करेंगे।

-अस्पताल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर बेड मुहैया कराने में सहयोग करेंगे।

-सैंपल कलेक्शन वाले स्थान पर भीड़ एकत्रित नहीं होने देंगे। उन्हें कोविड-19 प्रोटोकोल के अनुसार व्यवस्थित करेंगे।

-खुद फेस मास्क, फेस शिल्ड और सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। साथ ही संक्रमित व संदिग्धों को भी पहनने के लिए प्रेरित करेंगे।

chat bot
आपका साथी