रांची में नाबालिगों से चोरी की वारदात को अंजाम दिलाता है बोकारो का मदन, पुलिस कर रही तलाश

रांची पुलिस बोकारो के रहने वाले मदन नाम के एक व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। यह व्यक्ति नाबालिग बच्चों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाता है। मदन के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बोकारो में छापेमारी भी की।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:16 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:16 AM (IST)
रांची में नाबालिगों से चोरी की वारदात को अंजाम दिलाता है बोकारो का मदन, पुलिस कर रही तलाश
रांची में नाबालिगों से चोरी की वारदात को अंजाम दिलाता है बोकारो का मदन। जागरण

रांची, जासं । रांची पुलिस बोकारो के रहने वाले मदन नाम के एक व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। यह व्यक्ति नाबालिग बच्चों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाता है। मदन के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बोकारो में छापेमारी भी की। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह फरार हो चुका था। रांची के पंडरा इलाके में एक घर में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने दो किशोरियों को पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने यह खुलासा किया था कि मदन नाम का सरगना उनसे चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवा ता है चोरी किए गए गहने मोबाइल वह मदन को ही देती थी और मदन उसके बदले उन्हें रुपए देता था।

खानाबदोश कैंप में रहने वाले बच्चे निशाने पर

पुलिस के जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिन बच्चों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाया जा रहा है वह दरअसल खानाबदोश हैं शहर में कई जगह उनका ठिकाना है। यह लोग गली मोहल्ले में खाना मांगने के बहाने घूमा करते हैं और फिर मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

chat bot
आपका साथी