रांची के पत्रकार पर जानलेवा हमले का आरोपित धराया, पुलिस ने गया से पकड़ा Ranchi News

Jharkhand News Ranchi Crime News पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात आकाश रांची से भागकर अपने नानी के घर गया चला गया था। हमले के बाद पत्रकार को रिम्‍स के आइसीयू में भर्ती कराया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:16 PM (IST)
रांची के पत्रकार पर जानलेवा हमले का आरोपित धराया, पुलिस ने गया से पकड़ा Ranchi News
Jharkhand News, Ranchi Crime News पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

रांची, जासं। रांची के पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शख्स आकाश उर्फ बेंगा को गया के टिकारी से पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस उसे पकड़ कर रांची लेकर आ रही है। उसके देर रात तक रांची पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात आकाश रांची से भागकर अपने नानी के घर गया चला गया था। यहां वह गया जिले के टिकारी में रह रहा था। रांची से गई पुलिस की टीम ने गया पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

अब पुलि‍स उसे रांची लेकर आ रही है। एसएसपी के आदेश पर बनाए गए स्पेशल टीम को टेक्निकल सेल की मदद से यह सफलता मिली है। इससे पहले सदर थाने की पुलिस ने पत्रकार बैजनाथ महतो पर हुए हमले के मामले में एक आरोपित नीतीश केरकेट्टा को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बता दें कि पत्रकार अचेतावस्‍था में पाया गया था। उस पर रात में हमला किया गया था। उसके सिर पर गहरी चोटें थीं। उसे पुलिस ने रिम्‍स में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पत्रकार की स्थिति ठीक है। उसकी तबीयत में सुधार हो रहा है। पत्रकार पर हमले के बाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह धरना पर बैठ गए थे और अविलंब आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि बैजनाथ को आकाश उर्फ बेंगा नामक आरोपी ने हथौड़े से सिर पर मारा था। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेंगा फरार चल रहा है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए रांची पुलिस ने आठ टीम का गठन किया। 25 हजार रुपये इनाम तक की घोषणा की गई।

chat bot
आपका साथी