सागर हत्याकांड: मुख्य आरोपित को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई रांची पुलिस, ग्रामीण SP से की गिरफ्तारी की मांग

Jharkhand News नामकुम पाहन टोली में बीते पांच जून को हुई सागर किशोर रवि हत्याकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। घटना के 17 दिनों के बाद भी मुख्य आरोपित भाजपा नेता सीटू साहू फरार है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:45 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:45 AM (IST)
सागर हत्याकांड: मुख्य आरोपित को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई रांची पुलिस, ग्रामीण SP से की गिरफ्तारी की मांग
सागर हत्याकांड: मुख्य आरोपित को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई रांची पुलिस। जागरण

रांची/नामकुम, जासं। नामकुम पाहन टोली में बीते पांच जून को हुई सागर किशोर रवि हत्याकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। घटना के 17 दिनों के बाद भी मुख्य आरोपित भाजपा नेता सीटू साहू फरार है। सागर की पत्नी प्रिया देवी ने ग्रामीण एसपी से मुख्य आरोपित भाजपा नेता सीटू साहू को गिरफ्तार करने की मांग की है। पत्नी से कहा है कि सीटू की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्हें, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान का खतरा है।

पत्नी प्रिया के अनुसार सीटू ने एक साजिश के तहत पति की हत्या की। इसके बाद प्लानिंग करते हुए आकाश कुमार साव को सरेंडर करवाया गया। ताकि पुलिस का प्रेशर कम हो और खुद को बचाया जा सके। सीटू साहू के घर पर लगी सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। लेकिन कैमरे की डीवीआर लेकर सीटू फरार हाे गया है। उसके पास एक पिस्टल भी है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद डीवीआर साथ ले जाने की वजह से साक्ष्य मिटाने की पूरी संभावना है, हालांकि पुलिस इसपर साक्ष्य मिटाने के लिए अलग से आइपीसी की धाराएं जोड़ेगी।

ऐसे गोली मारकर की गई थी हत्या

पुलिस की अबतक की जांच में सामने आया है कि सागर को मारने के लिए दो छोर से दो गोलियां चली थी। इनमें पहली गोली भाजपा नेता सीटू साहू ने चलाई थी। जबकि दूसरी गोली आकाश ने चलाई थी। आकाश की गोली से ही सागर की मौत हो गई। हालांकि इस घटना में लीपा-पोती के लिए गलती से गोली चलने की कही जा रही। अब पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है। जमीन विवाद में गाेली मारकर हत्या की बात सामने आ रही है। सीटू के अलावा घटना में शामिल बेलबगान निवासी दिवेश सोनी, भूंइयाटोली सामलौंग निवासी मदन यादव की तलाश चल रही है। इस मामले में सागर की पत्नी प्रिया देवी ने हत्या की एफआइआर दर्ज कराई थी।

chat bot
आपका साथी