अब रांची जिले के हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर रोके जाएंगे वाहन, स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के बढ़ने के साथ ही रांची पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। अब जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों को हर एंट्री पॉइंट पर रोका जाएगा और स्क्रीनिंग के बाद ही जिले में प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित वाहनों का रिकॉर्ड भी दर्ज किया जाएगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:09 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:09 AM (IST)
अब रांची जिले के हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर रोके जाएंगे वाहन, स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश
जिले के हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर रोके जाएंगे वाहन। जागरण

रांची, जासं । स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के बढ़ने के साथ ही रांची पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों को हर एंट्री पॉइंट पर रोका जाएगा और स्क्रीनिंग के बाद ही जिले में प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित वाहनों का रिकॉर्ड भी दर्ज किया जाएगा।

इससे संबंधित आदेश रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने दिया है जिले के सीमावर्ती इलाक़ों के थानेदारों को हिदायत दी गई है कि नियमित तौर पर प्रवेश मार्गों पर चेकिंग चलाई जाए। अभी कहां जा रहे हैं इसकी भी जानकारी ली जाए। जबकि अस्पताल जाने वालों का इलाज के लिए जा रहे हैं मरीजों को आवश्यक मदद भी की जाए। कोरोना संक्रमण का खतरा राजधानी में लगातार बढ़ रहा है ,राज्य भर में सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति राजधानी की ही है। इसे देखते हुए सख्ती बढ़ा दी गई है

गाइडलाइंस का अनुपालन करवाने में जुटी पुलिस

एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर हर भीड़-भाड़ वाले इलाकों की पुलिस ने भी निगरानी शुरू कर दी है। इन दिनों सुबह से ही पुलिस मुस्तैद दिख रही है। बेवजह घर से निकले लोगों को ट्रैफिक पोस्ट के पुलिसकर्मी जनाकारी लेते नजर आ रहे।

chat bot
आपका साथी