रांची पुलिस ने चोरी की बाइक, मोबाइल के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

रांची में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना कांड संख्या 03/2021 में अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद सद्दाम पिता मोहम्मद मकसूद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 06:28 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 06:28 AM (IST)
रांची पुलिस ने चोरी की बाइक, मोबाइल के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
कोतवाली थाना पुलिस की ओर से चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 रांची,जासं। रांची में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना कांड संख्या 03/2021 में  अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद सद्दाम पिता मोहम्मद मकसूद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। पुलिस आरोपित के पास से चुराई गई  रियल मी मोबाइल भी बरामद किया है।दूसरी ओर कोतवाली थाना कांड संख्या 166/2021 में अप्राथमिकी अभियुक्त आफताब जानम, पिता जलील अंसारी को पुलिस ने चोरी के होंडा बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित  पिठौरिया का रहने वाला है। चुराई गई होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल जेएच 01सीडी 6901 को जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाये तो बना दी जांच कमेटी : इधर सुखदेव नगर थाना प्रभारी द्वारा बच्चे से मारपीट किए जाने के मामले में जांच कमेटी ने रिपोर्ट सिटी एसपी को सौंप दी है। हालांकि जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस मामले पर पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।इधर, नारी शक्ति सेना मोनिका गुप्ता के पक्ष में गोलबंद होकर प्रताड़ित करने वाला पति संदीप गुप्ता को अविलंब गिफ्तार कर जेल भेजने की मांग रही है। 

chat bot
आपका साथी