फेक न्यूज फैलाई तो खैर नहीं, रांची पुलिस व साइबर सेल की टीम रख रही नजर

रांची में फेक न्यूज फैलाने वाले असामिजक तत्वों की अब खैर नहीं है। रांची पुलिस व साइबर सेल की टीम फेक न्यूज फैलाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मूड में है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:21 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:21 AM (IST)
फेक न्यूज फैलाई तो खैर नहीं, रांची पुलिस व साइबर सेल की टीम रख रही नजर
फेक न्यूज फैलाई तो खैर नहीं, रांची पुलिस व साइबर सेल की टीम रख रही नजर। जागरण

रांची, जासं । रांची में फेक न्यूज फैलाने वाले असामिजक तत्वों की अब खैर नहीं है। रांची पुलिस व साइबर सेल की टीम फेक न्यूज फैलाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मूड में है। इसके साथ ही रांची डीसी छवि रंजन ने आमजनों से अपील की है कि वे ऐसे न्यूज जो आमजनों में डर की भावना पैदा करे जिला प्रशासन को सूचना दें। जिससे जिला प्रशासन और रांची पुलिस की टीम इस पर त्वरित कार्रवाई करेगी।

दरसअस, जिला प्रशासन को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फेक न्यूज़ फैलाने की जानकारी मिली है। जिसके बाद कुछ लोगों के खिलाफ रांची पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। जिला प्रशासन की टीम ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बीच फेक न्यूज़ का फैलना आमजनों में अविश्वास और दुर्भावना पैदा कर सकता है। ऐसे में रांची जिला प्रशासन द्वारा लगातार सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए फेक न्यूज़ फॉरवर्ड ना करने एवं ऐसा करने वालों की जानकारी रिपोर्ट करने की अपील की जा रही है। इसके अतिरिक्त आमजनों को फेक न्यूज़ पहचानने एवं आधिकारिक श्रोतों से ही प्राप्त सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी जा रही है।

रांची डीसी ने फेक न्यूज़ के प्रसार और इसके प्रतिकूल असर के मद्देनजर जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची को सभी माध्यमों से प्राप्त होने वाले फेक न्यूज़ की शिकायतों का संधारण करने एवं जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची डॉ प्रभात शंकर ने उक्त निर्देश के आलोक में अपने कार्यालय के सभी कर्मियों को एक्टिव रह कर किसी भी फेक न्यूज़ को हल्के में न लेने को कहा है। इसके अलावा ऐसे फेक न्यूज़ जिनके प्रसार की जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिली है उक्त हेतु प्रेस विज्ञप्ति एवं इंटरनेट म मीडिया हैंडल के माध्यम से प्रतिवेदन भी जारी किया जा रहा है।

फेक न्यूज़ मिलने या इसकी पुष्टि करने के लिए यहां करें रिपोर्ट

रांची प्रशासन ने जिलावासियों से अपील है कि अगर वे किसी भी तरह के फेक न्यूज़ या किसी फेक न्यूज़ फैलाने वाले सोशल मीडिया(ट्विटर हैंडल/फेसबुक पेज/व्हाट्सएप्प ग्रुप) के बारे में जानकारी देना चाहते हैं, तो रांची डीसी व डीपीआरओ रांची के ट्विटर हैंडल- @DC_Ranchi / @DproRanchi / पर रिपोर्ट कर सकते हैं। किसी आपात स्थिति या जानमाल की हानि होने की संभावना के मद्देनजर रांची पुलिस को 100 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा DC Ranchi के आधिकारिक फेसबुक पेज या जिला जनसंपर्क कार्यालय, रांची के फेसबुक पेज पर भी संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी