Flight from Ranchi Airport: अभी शुरू नहीं होगी रांची-पटना फ्लाइट, जानें इसकी वजह

Jharkhand News Hindi Samachar इंडिगो भी रांची से पटना सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही थी लेकिन अभी ऐसा नहीं होगा। दोनों एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि हालात ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 01:02 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 01:16 PM (IST)
Flight from Ranchi Airport: अभी शुरू नहीं होगी रांची-पटना फ्लाइट, जानें इसकी वजह
Jharkhand News, Hindi Samachar अधिकारियों का कहना है कि हालात ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है।

रांची, जासं। Jharkhand News, Hindi Samachar रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पटना के लिए इंडिगो और गो एयर सीधी फ्लाइट शुरू करने वाला था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते यात्रियों की कमी की वजह से अब अभी रांची से पटना के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने के फैसले को टाल दिया गया है। गो एयर ने 4 मई से राजधानी रांची से पटना के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया था। इसी तरह इंडिगो भी रांची से पटना के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही थी लेकिन अभी ऐसा नहीं होगा। दोनों एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि हालात ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के बाद यह तय किया जाएगा कि रांची से पटना की सीधी फ्लाइट कब शुरू होगी।

सोमवार को रांची से 13 उड़ानें

सोमवार को रांची से कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली समेत अन्य शहरों के लिए 13 उड़ानें थीं। रांची के एयरपोर्ट से 639 लोग बाहर गए। जबकि 1402 लोग बाहर से रांची आए।

chat bot
आपका साथी