ज्यादा कीमत लेने पर थोक व्यापारियों पर होगी कार्रवाई, पंडरा बाजार सामिति ने निर्धारित किया खाद्यान्‍न का मूल्य; देखें

Jharkhand News यदि कोई दुकानदार या व्यापारी रेट चार्ट में दिए गए मूल्यों से ज्यादा कीमत पर सामानों की बिक्री करता है तो व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसकी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 8969178400 जारी किया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:48 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:57 PM (IST)
ज्यादा कीमत लेने पर थोक व्यापारियों पर होगी कार्रवाई, पंडरा बाजार सामिति ने निर्धारित किया खाद्यान्‍न का मूल्य; देखें
Jharkhand News शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 8969178400 जारी किया गया है।

रांची, [संजय साहू]। दैनिक जागरण के द्वारा उठाए गए सवाल, हेल्दी डाइट को छोड़िए यहां तो पेट भर भोजन जुटा पाना भी मुश्किल, से संबंधित खबर का असर हुआ है। झारखंड की सबसे बड़ी खाद्यान्न मंडी कृषि बाजार समिति पंडरा के सचिव अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बाजार के थोक व्यापारियों को आवश्यक खाद्यान्न चावल, आटा, दाल, तेल इत्यादि चीजों के दामों में अनावश्यक वृद्धि नहीं करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी खाद्यान्नों का मूल्य निर्धारित कर रेट चार्ट जारी किया है। इस रेट चार्ट में सभी आवश्यक वस्तुओं का मूल्य निर्धारित है।

निर्धारित मूल्य से ज्यादा किसी भी दुकानदार या व्यापारी को नहीं बेचना है। यदि कोई दुकानदार या व्यापारी रेट चार्ट में दिए गए मूल्यों से ज्यादा कीमत पर सामानों की बिक्री करता है तो व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसकी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 8969178400 जारी किया गया है। किसी को भी यदि लगे कि दुकानदार रेट चार्ट से अधिक मूल्य में सामान दे रहा है तो उक्त नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इस पर बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद तुरंत संज्ञान लेंगे।

खाद्य सामग्री                 दर

शगुन आटा 90 किलो         2000

आशीर्वाद आटा 10 किलो             333

आशीर्वाद आटा 5 किलो               170

सलोनी              165/- प्रति ली

हाथी                  175/-प्रति ली

धनुष                  167/- प्रति ली

फॉर्च्यून सोया      160/- प्रति ली

लक्खी भोग 25 किलो      1040

बाबा प्रीमियम 25 किलो     730

कृष्णा भोग 25 किलो         650

बाबा स्पेशल 25 किलो      1040

कमला भोग 25 किलो         685

बाबा बर्फानी 25 किलो        700

राजा बाबू 25 किलो            690

लाजवाब 25 किलो             650

चना दाल 100 किलो         6700

मसूर दाल 100 किलो        7200

अरहर दाल 100 किलो      10000

मूंग दाल 100 किलो          9500

उड़द दाल 100 किलो       10000

चना 100 किलो                5800

chat bot
आपका साथी