रांची का कुख्‍यात चोर सिकंदर गिद्दी गिरफ्तार, कोलकाता में थाना हाजत से हो गया था फरार

Jharkhand Hindi Samachar. रांची में एक आइपीएस के रिश्तेदार सहित कई घरों में पिछले साल के दिसंबर महीने में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 11:41 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 12:06 PM (IST)
रांची का कुख्‍यात चोर सिकंदर गिद्दी गिरफ्तार, कोलकाता में थाना हाजत से हो गया था फरार
रांची का कुख्‍यात चोर सिकंदर गिद्दी गिरफ्तार, कोलकाता में थाना हाजत से हो गया था फरार

रांची, जासं। रांची का कुख्यात चोर सिकंदर गिद्दी अपने एक साथी प्रिंस अली के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई से रांची लौटते समय एयरपोर्ट पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। सिकंदर पिछले 8 महीनों से फरार चल रहा था। कोलकाता के हावड़ा में 50 लाख रुपये की चोरी करने के बाद पकड़े जाने के बावजूद थाना के हाजत से फरार हो गया था। उसने रांची में एक आइपीएस के रिश्तेदार सहित कई घरों में पिछले साल के दिसंबर महीने में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

मुंबई से रांची लौटते समय रांची एयरपोर्ट पर उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस सिकंदर गद्दी से पूछताछ कर रही है। बीते वर्ष सितंबर महीने में रांची में एक ही दिन उसन आइएएस-आइपीएस व अन्य वीवीआइपी के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सिकंदर ने ही एक दिन में अरगोड़ा, चुटिया और डोरंडा इलाके के पांच अपार्टमेंटों के 11 फ्लैटों को निशाना बनाया था। इनमें पांच जगहों पर चोरी की गई थी।

एक ही दिन चोरी की घटना के अलावा 16 सितंबर को डोरंडा इलाके के सिद्धी विनायक अपार्टमेंट और कारमेला अपार्टमेंट में भी चोरी की थी। पकड़ा गया आरोपित कडरू के श्री टावर अपार्टमेंट स्थित इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) के असिस्टैंट डायरेक्टर सपन कुमार लाला के घर और दिवंगत आइपीएस प्रवीण सिंह के भाई मनोज सिंह के घर पर हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था। चुटिया की चोरी में सिकंदर के साथ हिंदपीढ़ी लाह फैक्ट्री रोड निवासी जसीम उर्फ पगला शामिल था। पुलिस सिकंदर और जसीम सहित अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

कोलकाता में थाना हाजत से भाग चुका है सिकंदर

सिकंदर गद्दी पुंदाग के इलाही नगर का रहने वाला है। वह रांची में 50 से अधिकर जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा 19 जनवरी 2019 को हावड़ा में थाना के ठीक बगल स्थित फल व्यवसायी किशन सोनार के घर का ताला तोड़कर लगभग 50 लाख के जेवरात और 5 लाख नकद की चोरी कर ली थी। कोलकाता में थाना हाजत से भी वह भाग चुका है। रांची में इन दिनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए वह हेलमेट पहनकर घुसता है।

इन बड़ी चोरी की घटनाओं में था शामिल

19 सितंबर 2019 को कडरू मेन रोड स्थित श्री टावर के फ्लैट नंबर 204 में रहने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) के असिस्टैंट डायरेक्टर के घर चोरी हुई। उनके घर से लगभग एक लाख नकद सहित 3.50 लाख के गहनों की चोरी हो गई। उनके घर में सीसीएल अधिकारी बेटी वंदना कुमारी लाला रहती हैं। वह कार्यालय से लौटीं थी, तो उनके घर के भीतर सिकंदर और तबरेज अंदर थे। पूछने पर कहा था कि अंदर भाई है। चोरी के दौरान दोनों के हाथ वहीं कट गए थे। उसी हाल में दोनों बालकनी के रास्ते भाग निकले थे। इसके बाद उसी अपार्टमेंट में आइइएस सुमन बख्शी की फ्लैट नंबर 404 में चोरी का प्रयास किया गया था।

गोलियां लेकर हुआ था फरार 19 सितंबर 2019 को अरगोड़ा स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1003 से भारी मात्रा में गोलियां चुराकर फरार हो गया था। यह घर दिवंगत आइजी प्रवीण सिंह के भाई मनोज सिंह का था। 19 सितंबर 2019 को चुटिया अनंतपुर स्थित यमुना अपार्टमेंट के चार अपार्टमेंटों को निशाना बनाया गया था। इनमें सिकंदर अकेला था। इन घरों में जैप टू के डीएसपी भगवान दास का फ्लैट भी शामिल था। इसके अलावा मिडलैंड अपार्टमेंट स्थित गोस्सनर कॉलेज के प्रोफेसर राजीव अस्थाना के फ्लैट का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। 19 सितंबर 2019 को ही डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू शुक्ला कॉलोनी स्थित महादेव अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले में रहने वाले प्रवीण कुमार के अपार्टमेंट का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकद, चेन, घड़ी सहित अन्य सामान ले गया। उसमें भी सिकंदर अकेला गया था। हालांकि वह चाकू दिखाकर भीड़ के बीच से बाइक में सवार होकर भाग निकला था।

यह भी पढ़ें: स्टेशन मास्टर की कुर्सी के पास मिला अजगर सांप, पूरे स्टेशन में मच गया हड़कंप Ranchi News

chat bot
आपका साथी